फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   without payment driver run

गाड़ी में तेल डलवा बिना पैसे दिए ही भागा युवक

Wed, 10 Feb 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
without payment driver run
सीसीटीवी में कैद गाड़ी में तेल डलवाने के बाद भागता चालक। - फोटो : Bahadurgarh
बादली। गुरूग्राम रोड स्थित देव पेट्रोल पंप पर एक युवक गाड़ी में तेल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए भाग गया। गाड़ी से भागता देख सेल्समैन गाड़ी की खिड़की पर लटक गया। जिसे गुरूग्राम रोड पर धकेल दिया गया। पंप मालिक नरेश ने पुलिस को घटना से अवगत करवाया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आई-20 गाड़ी में एक युवक ने 1500 रुपये का तेल डलवाया। तेल डलवाने के बाद युवक ने गाड़ी से भगाने का प्रयास किया तो सेल्समैन विकास गाड़ी की खिड़की पर लटक गया। इस पर युवक ने गाड़ी को तेजी से भगा लिया और सेल्समैन को गुरूग्राम रोड पर गिरा दिया। इस दौरान विकास को हल्की चोटें भी आई। पंप पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इन कैमरों में युवक बिना पैसे दिए गाड़ी में तेल डलवाकर भागता नजर आ रहा है। मगर गाड़ी पर आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी और पीछे की तरफ लगी नंबर प्लेट से भी नंबर हटाए गए थे। जिसके चलते गाड़ी के नंबर दर्ज नहीं हो सके। थाना प्रभारी बाबूलाल के अनुसार फिलिंग स्टेशन मालिक की ओर से जानकारी दी गई है उस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed