{"_id":"613ba9a88ebc3eb5030358b2","slug":"with-opium-two-accused-arrest-jhjhar-news-rtk6235921196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
Arrest.
- फोटो : Arrest.JPG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए टू बहादुरगढ़ की एक टीम ने दो आरोपियों को मादक पदार्थ अफीम सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम शहर झज्जर में तैनात थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को पकड़ा। दोनों के पास अफीम होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया। जिस पर यशपाल एसडीओ सिंचाई विभाग झज्जर मौके पर पहुंचे। उनके समक्ष नियमानुसार तलाशी ली गई तो दोनों व्यक्तियों के कब्जे से मादक पदार्थ अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान कृष्ण दास निवासी गांव सासरोली व नरपत निवासी गांव कुका जिला जालौर राजस्थान के तौर पर की गई।
कृष्णदास के कब्जे से बरामद अफीम का वजन 770 ग्राम व नरपत निवासी राजस्थान के कब्जे से बरामद अफीम का वजन किया तो 172 ग्राम पाया गया। दोनों आरोपियों से कुल 942 ग्राम मादक पदार्थ अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।