{"_id":"6209504deb8fdb4d7141aab7","slug":"with-cyber-crime-increasing-intoxication-in-the-state-is-a-challenge-dgp-jhjhar-news-rtk6383268120","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम के साथ प्रदेश में बढ़ रहा नशा एक चुनौती : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम के साथ प्रदेश में बढ़ रहा नशा एक चुनौती : डीजीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। कानून व्यवस्था और अपराध की समीक्षा के लिए झज्जर पहुंचे डीजीपी प्रशांत अग्रवाल ने रोहतक रेंज के अधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के साथ प्रदेश में बढ़ रहा नशा एक चुनौती है। ऑनलाइन, बैंकिंग की वजह से आमजन अपराधियों के चंगुल में फंस रहा है। पुलिस के लिए यह बड़ी चुनौती है। साइबर क्राइम रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग होगी।
उन्होंने कहा कि बढ़ रहे नशे के लिए बहुत जल्द प्रदेश में औचक छापे मारे जाएंगे। बड़े तस्करों की प्रॉपर्टी अटैच कराए जाने की बात भी उन्होंने कही। डीजीपी ने कहा कि जल्द ही बड़ी मछलियां भी पकड़ी जाएंगी। एनसीआर में बढ़ते अपराध के लिए हरियाणा व दिल्ली पुलिस में समन्वय स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने पुलिस कर्मियों की कमी के बारे में कहा कि बड़े स्तर पर पुलिस में भर्तियां हुई हैं। इनका जल्द ही सार्थक परिणाम मिलेगा। नशा तस्करों के खिलाफ की गई कार्रवाई व भारी मात्रा में नशीले पदार्थ गांजा की खेप के साथ तीन आरोपियों को पकड़े जाने पर प्रशंसा करते हुए झज्जर पुलिस को शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में लिप्त दोषियों की संपत्ति को अटैच करने तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर इस अवसर पर एडीजीपी रोहतक रेंज रोहतक संदीप खिरवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोनीपत राहुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक झज्जर वसीम अकरम, पुलिस अधीक्षक रोहतक उदय सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक भिवानी अजित सिंह, पुलिस अधीक्षक चरखी दादरी दीपक गहलावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक हेमेंद्र मीना व कृष्ण कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनीपत उपासना व निकिता खट्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झज्जर विक्रांत भूषण, अमित यशवर्धन व भारती डबास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवानी हितेश यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला मेधा भूषण, सहायक पुलिस अधीक्षक सोनीपत दीप्ति गर्ग व अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।