{"_id":"4cad250b021bf1d55fd4754ca0e700cb","slug":"wire-on-bank-boundary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की चारदीवारी पर लगाए कंटीले तार, अन्य सुरक्षा प्रबंधों पर भी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की चारदीवारी पर लगाए कंटीले तार, अन्य सुरक्षा प्रबंधों पर भी चर्चा
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक में गत 18 दिसंबर को चोर घुसने के मामले में पुलिस ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में बैंक की कमी मानते हुए बुधवार को इसके मैनेजर के नोटिस थमा दिया। नोटिस में बैंक की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाने को कहा गया। बैंक अधिकारी भी तुरंत हरकत में आ गए और सुरक्षा के लिए चारदिवारी पर कंटीले तारों की बाड़ लगाने के साथ अन्य उपायों पर भी काम शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारी बुधवार दोपहर को बस स्टैंड के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक आए। वहां मैनेजर को नोटिस थमा कर आगे के लिए बैंक की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश दिए। पुलिस ने बैंक की सुरक्षा का पुन: जायजा लिया। कहा गया कि बैंक में घुसने के कई रास्ते हैं और चौकसी जरूरी है। इस बीच बैंक अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में ही मिस्त्री बुलाए और बैंक के पिछवाड़े की चार दिवारी पर कंटीले तारों की बाड़ लगाने का काम शुरू कराया। बैंक में सुरक्षा के लिए कई अन्य प्रबंध भी उठाए जाएंगे। इनमें गार्ड की नियुक्ति भी शामिल है।
पुलिस ने सीसीटीवी की ली जानकारी
पंजाब नेशनल बैंक में चोर 18 दिसंबर को अल सुबह घुसे थे। हालांकि वे कुछ ले जा नहीं पाए। चोरों ने बैंक की कैश डिपोजिट मशीन को तोड़ दिया था। उनको आभास था कि इसमें कैश होगा, लेकिन मशीन खाली थी। पुलिस अभी तक बैंक में घुसे चोरों के बारे में 6 दिन बीतने के बाद भी सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बैंक के पीछे स्थित देशवाल कांप्लेक्स में विभिन्न स्थानों पर दुकानों या संस्थानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी जुटाई।