फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Will not allow false stones to be raised, will raise the issue of government's promise in Visa: Bhukkal

झूठे पत्थर नहीं लगने देंगे, विस में उठाएंगे सरकार की वादाखिलाफी का मुद्दा : भुक्कल

Tue, 27 Oct 2020 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Will not allow false stones to be raised, will raise the issue of government's promise in Visa: Bhukkal
झज्जर। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के एक साल पूरे होने पर मनाए जा रहे सेलिब्रेशन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सरकार एक साल पूरे होने पर जश्न की बजाय चिंतन-मंथन पर काम करे ताकि सरकार को पता चले कि उसने आमजन के हित में आखिर किया क्या है। वे मंगलवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज सरकार कांग्रेस सरकार में शुरू किए गए सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को संस्कृति मॉडल स्कूल का पत्थर लगाकर वाहवाही लूटने का काम कर रही है। कांग्रेस ऐसा हरगिज नहीं होने देगी और प्रदेश में व खासकर झज्जर जिले में लगाए जा रहे झूठे शिलान्यास व उद्घाटन पत्थर नहीं लगने देगी। उन्होंने पांच नवंबर से शुरू हो रहे विस सत्र में सरकार से उसकी हर वायदा खिलाफी का जवाब मांगने की बात कही। आदर्श ग्राम योजना के नाम पर सरकार ने सभी विधायकों से एस्टीमेट मांगे थे, लेकिन सरकार ने एक चवन्नी तक की ग्रांट उन्हें नहीं दी। इस बार दशहरे पर रावण जलाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन जनता व खासकर किसानों ने दशहरे पर पीएम व सांसदों के पुतले जलाकर दशहरा पर्व मनाया। इस मौके पर युवा कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed