फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Will light up every house - will drive away malnutrition...

Jhajjar-Bahadurgarh News: सही पोषण-देश रोशन के नारों के साथ बुपनियां में निकाली पोषण यात्रा

Mon, 09 Jan 2023 08:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:09 PM IST
विज्ञापन
Will light up every house - will drive away malnutrition...
गांव में पोषण आहार के तहत जागरूकता रैली निकालती महिला एवं बाल विकास की टीम। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
बादली।
विज्ञापन

महिला और बाल विकास विभाग की ओर से बुपनियां गांव में पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाओं ने भाग लिया। पोषण जागरूकता रैली आंगनवाड़ी केन्द्र से शुरू हुई। जिसे सीडीपीओ सरोज और सुपरवाइजर मंजू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में क्षेत्र की महिलाओं को पोषण की जानकारी देते हुए सीडीपीओ सरोज ने बच्चों और महिलाओं को पूर्ण आहार देने के लिए प्रेरित किया।
रैली में शामिल महिलाओं ने सिर पर मटकी और हाथों में तख्तियां थामकर नारे लगाते हुए लोगों को पोषण के बारे में जागरूक किया। इस दौरान घर-घर अलख जगाएंगे, कुपोषण दूर भगाएंगे..., हरी सब्जी खाएंगे-एनीमिया दूर भगाएंगे, शिशु के पोषण का आधार-मां का दूध सर्वोत्तम आहार तथा पोषण का रखेगें ध्यान-तभी होगा बीमारियों का निदान के नारे लगाए गए।
विज्ञापन

मीनू लोहचब ने बताया कि आहार में विधिवत पोष्टिक बनाने के लिए बाजरा दालें पत्तेदार साजियां, फलाहार का प्रयोग करना चाहिए। जो व्यक्ति सही पोषण ग्रहण नहीं करता उसका स्वास्थ्य प्रभावित रहता है। इस अभियान का लक्ष्य है कि सभी लोग पोषण के महत्व को समझ सकें। उन्होंने कहा कि सही पोषण से परिवार व समाज को रोशन किया जा सकता है। गर्भवती महिलाओं व बच्चों को सही व उचित मात्रा में विटामिन युक्त आहार लेना चाहिए, ताकि महिलाओं में होने वाली खून की कमी से बचा जा सके। रैली के समापन पर महिलाओं को सही पोषण का संकल्प भी दिलवाया गया। मौके पर आंगनबाड़ी वर्कर्स और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed