फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   When the siren sounded, the building was evacuated, there was a fire on the first floor, 6 injured were rescued amidst the firing

Jhajjar-Bahadurgarh News: सायरन बजा तो बिल्डिंग करवाई खाली, प्रथम तल पर लगी थी आग, गोलीबारी के बीच 6 घायलों को किया रेस्क्यू

Thu, 08 May 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 08 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
When the siren sounded, the building was evacuated, there was a fire on the first floor, 6 injured were rescued amidst the firing
07jjrp21- लघु सचिवालय में घायलों को लेकर जाता पुलिस कर्मचारी और वालेंटियर। संवाद
झज्जर। लघु सचिवालय में 4 बजे तक तेज आवाज में सायरन बजने लगा। बिल्डिंग में काम कर रहे लोग एकाएक नीचे आने लगे। सायरन बजते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर आए। जांच में पता चला कि अंदर फायरिंग हुई है और कुछ लोग घायल हैं। प्रथम तल पर आग लगी है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया और घायलों को रेस्क्यू किया। एसडीएम ने इमरजेंसी नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया ताकि घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

यह दृश्य था बुधवार की शाम चार बजे लघु सचिवालय का। यहां ऑपरेशन अभ्यास के तहत मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल लघु सचिवालय के अलावा एनटीपीसी झाड़ली, मेट रिलायंस और यूक्लीयर रिसर्च सेंटर जसौरखेड़ी में किया गया। लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल एवं डीसीपी लोगेश कुमार पी की मौजूदगी में अभ्यास किया गया। शाम 4 बजे सायरन बजते ही लघु सचिवालय भवन में आपातकालीन स्थिति की प्रतिकात्मक प्रस्तुति आरंभ की गई। सायरन के साथ ही भवन को योजनाबद्ध ढंग से खाली करवाया गया। बिल्डिंग के अंदर आए कर्मियों ने बताया कि प्रथम तल पर आग लगी है और अंदर गोलाबारी हुई है, जिसमें कुछ लोग घायल हैं। इसके चलते पुलिस और वालेंटियर्स को अंदर भेजा गया और छह घायल लोगों की स्थिति को दर्शाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। कंट्रोल रूम से पूरे मॉक ड्रिल अभ्यास का लाइव प्रसारण करते हुए मॉनिटरिंग की गई व जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। लगभग 15 मिनट में पूरी प्रक्रिया को संपन्न किया गया। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि आपदा प्रबंधन की प्रमुख इकाइयों फायर ब्रिगेड, मेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस, स्वयंसेवकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन



बादली, झाड़ली पावर प्लांट में हुआ मॉक ड्रिल
साल्हावास/बादली। एनटीपीसी झाड़ली थर्मल पावर प्लांट स्थित सीआईएसएफ की बैरक-2 में एसडीएम रेणुका नांदल मार्गदर्शन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दो मंजिला भवन में आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव को लेकर अभ्यास किया गया। इसमें 12 घायलों को बिल्डिंग से रेक्स्यू किया गया। वहीं दादरी तोए के रिलायंस मेट सिटी में आयोजित मॉक ड्रिल में एक व्यक्ति की मौत, एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल व दो व्यक्तियों को घायलों का प्रदर्शन करते हुए मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जासौर खेड़ी में 10 घायलों को किया रेस्क्यू, आपदा तैयारियों को परखा
बहादुरगढ़। एसडीएम नसीब कुमार के नेतृत्व में आयोजित ऑपरेशन अभ्यास के तहत बुधवार को गांव जसौर खेड़ी स्थित एक संस्थान में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का सफल आयोजन हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों से निपटने की वास्तविक तैयारी को परखना व विभागीय समन्वय की दक्षता सुनिश्चित करना रहा। शाम चार बजे जैसे ही सायरन बजा, संस्थान परिसर में आपदा की स्थिति की तैयारियों को परखा गया। इस दौरान 10 लोगों को प्रतीकात्मक रूप से घायल दिखाया गया, जिनका तत्परता से फर्स्ट एड और रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed