{"_id":"666a2e4cc3b7b9838d048e94","slug":"when-the-policemen-stopped-for-checking-the-driver-tried-to-ram-the-car-asi-saved-his-life-by-firing-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107888-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के लिए रोका तो चालक ने किया कार चढ़ाने का प्रयास, फायर कर एएसआई ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के लिए रोका तो चालक ने किया कार चढ़ाने का प्रयास, फायर कर एएसआई ने बचाई जान
Thu, 13 Jun 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड पर सांखोल गांव के पास मंगलवार रात पुलिसकर्मियों ने एक कार को चेकिंग के लिए रोका तो चालक ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने उसे रोकने के लिए फायर भी किया, लेकिन कर चालक फरार हो गया। घटना बेरी के सीआईए स्टाफ के साथ हुई। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की है। अभी आरोपियों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
सीआइए स्टाफ बेरी में तैनात एसआई रामअवतार मंगलवार रात को करीब साढ़े नौ बजे एएसआई मुकेश, एचसी जोगिंद्र, एचसी अमित, इएचसी मदनपाल और चालक एसपीओ सुरेश के साथ एक मुकदमे में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में रोहतक-दिल्ली रोड पर बहादुरगढ़ के गांव सांखोल के पास मौजूद थे। सूचना मिली कि एक सफेद रंग की टेंपरेरी नंबर की कार में संदिग्ध किस्म का आदमी है और वह रोहतक से बहादुरगढ़ की तरफ आ रहा है। सूचना पर नाकाबंदी कर दी थी और रोहतक से आने वाले वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान एक सफेद रंग की कार रोहतक की तरफ से आई तो उसे जांच के लिए रुकवा लिया। चालक ने पूछा कि क्या बात है तो बताया कि पुलिस स्टाफ है, जांच कर रहे हैं। इस पर चालक ने अपनी कार को अचानक तेज गति से चला दिया। वह साथ खड़े एएसआई मुकेश व इएचसी मदनपाल पर जान से मारने की नीयत से टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश में था। इसी दौरान एएसआई मुकेश ने आत्मरक्षा में गोली चला दी। गोली से बचने के लिए चालक एक तरफ करके कार को लेकर फरार हो गया। एसआई राम अवतार ने बताया कि अगर मुकेश गोली न चलाता तो चालक अपनी कार से उन्हें टक्कर मार देता। इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दी, लेकिन कार का पता नहीं चल सका। इसके बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस ने राम अवतार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन