फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Welcomed the New Year by bidding farewell to the old year with dance and songs

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोगों ने नाच गाने के साथ पुराने साल को अलविदा कर नव वर्ष का किया स्वागत

Wed, 01 Jan 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 01 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Welcomed the New Year by bidding farewell to the old year with dance and songs
फोटो 68: अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में डांस करती महिलाएं।
बहादुरगढ़। मध्यरात्रि में जैसे ही घड़ी की सूइयां एक हुई सड़कों पर दिन जैसा नजारा छा गया। साल 2024 की आखिरी शाम गुजरने के बाद हर आम और खास नववर्ष के जश्न में डूब गया। धमाकेदार संगीत से नववर्ष 2025 का आगाज किया गया। डीजे की धुन पर कदम खुद ही थिरकने को मजबूर हो गए। पूरा वातावरण आतिशबाजी की आवाज से गूंज उठा। आसमान में आतिशबाजी हुई।
विज्ञापन

हैप्पी न्यू ईयर के साथ एक दूसरे को बधाई देने का दौर शुरू हो गया। होटलों और रेस्टोरेंटों में जश्न जैसा माहौल छा गया। होटलों में कपल्स ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। अलग-अलग स्थानों पर डीजे नाइट का आयोजन हुआ। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए साल के आगमन पर पार्टियां हुई और केक काटकर जश्न मनाया गया। सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कई दिनों से चल रही तैयारियों की झलक रात के बारह बजते हीं दिखाई देने लगी। जब आतिशबाजी के रंग आसमान में उड़ने शुरू हुए तो फिजा ही बदल गई। गीत-संगीत का दौर भी खूब चला।
विज्ञापन

शहर में अलग-अलग स्थानों काठ मंडी, नई बस्ती, अग्रवाल कॉलोनी, झज्जर रोड पर देव नगर, सेक्टर-2, सेक्टर-6, सेक्टर-9 समेत अन्य कई होटलों व रेस्टोरेंट में पार्टियां चलती रही। लोगों ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। नव वर्ष की पार्टी रविवार शाम 7 बजे ही अनेक स्थानों पर शुरू हो गई थी जोकि रात 12 बजे तक चलती रही। रात 12 बजते ही लोगों ने खूब पटाखे छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 68: अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में डांस करती महिलाएं।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed