फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   weather

बूंदाबांदी से तापमान में आई 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Fri, 08 Nov 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
weather
जिले में रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार की रात से बूंदाबांदी का दौर जारी है, जिससे मौसम में हल्की ठंडक घुल गई है। इस दौरान तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। लोगों ने ठंड से बचने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वही बूंदाबांदी के बाद वीरवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट से साथ 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज की र्गई। वहीं, न्यूनतम तापमान में स्थिरता बनी रही।
विज्ञापन

फसलों को होगा फायदा
जिन किसानों ने सरसों की अगेती बिजाई की हुई है, उन किसानों की सरसों की फसल को फायदा होगा। जिन किसानों ने एक-दो दिन पहले ही गेहूं की बिजाई की है। उन किसानों को नुकसान होने की आशंका है। हालांकि जिन किसानों ने धान की फसल की कटाई कर उसे झाड़ने के लिए रखा हुआ है। उन किसानों के धान में भी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि काट कर रखी गई फसल के दाने में दाग पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन

जिन किसानों ने सरसों की फसल पहले बोई हुई है उन किसानों की सरसों को फायदा होगा और जिन किसानों ने गेहूं की बिजाई नहीं की है, उन किसानों को भी फायदा है। हालांकि एक-दो दिन पहले जिन किसानों ने गेहूं की फसल बोई हो उनको नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. जगजीत सांगवान, एसडीओ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed