फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Water supply disrupted due to line failure

Jhajjar-Bahadurgarh News: लाइन खराब होने से पेयजल सप्लाई ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted due to line failure
फोटो-56: सेक्टर छह में टूटी पेयजल लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर छह में मुख्य पेयजल पाइपलाइन खराब होने के कारण पिछले दो दिन से पानी की आपूर्ति बाधित रही। पेयजल संकट के चलते सेक्टर के करीब 2500 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सेक्टरवासियों ने एचएसवीपी से पाइपलाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सेक्टर छह में मकान नंबर 1539 के पास मुख्य पेयजल पाइपलाइन खराब हो गई थी। इसके कारण पानी की सप्लाई बाधित हो गई। लगातार दो दिन पानी नहीं आने से लोगों को घरेलू कामकाज निपटाने में दिक्कत हुई और उन्हें पानी की जरूरत पूरी करने के लिए दूसरे विकल्पों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

सेक्टर निवासी सोना आर्य, सतबीर सिंह, आरके जैन और कृष्ण कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी की जरूरत अधिक होती है। ऐसे में दो दिन तक आपूर्ति बाधित रहने से उनकी परेशानी बढ़ गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed