{"_id":"5e5576708ebc3ef3e068cd59","slug":"water-life-mission-skill-training-program-launched-at-national-level-in-jhajjar-jhjhar-news-rtk5441114163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल जीवन मिशन : राष्ट्रीय स्तर पर झज्जर में लांच हुआ कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल जीवन मिशन : राष्ट्रीय स्तर पर झज्जर में लांच हुआ कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के तहत मंगलवार को झज्जर में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर सांसद अरविंद शर्मा द्वारा लांच किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता केके यादव व राष्ट्रीय कौशल विकास कॉरपोरेशन के स्टेट हेड जयकांत सिंह आदि सहित अनेक राज्य व जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में जल जीवन मिशन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर विभिन्न जिलों से आए ग्राम जल एवं सीवरेज कमेटी प्रतिनिधियों व अन्य सामाजिक, राजनीतिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य देश भर के विभिन्न गांव में हर घर नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2024 का लक्ष्य रखा है, उस पर काम करते हुए हरियाणा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वर्ष 2022 तक लक्ष्य प्राप्त करने के लिए रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। झज्जर जिला न केवल हरियाणा बल्कि समस्त भारत का नेतृत्व करेगा। इस अवसर पर एसडीएम शिखा, भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता रेवाड़ी एसके दहिया, अधीक्षक अभियंता रोहतक विशाल बंसल, स्किल काउंसिल से नीलम, पंचकूला मुख्यालय के अभियंता संकेत शर्मा, राज्य सलाहकार लक्ष्मीकांत भाटिया, अभियंता संजीव दूहन, धर्मबीर घनघस, प्रदीप कुमार, झज्जर जिला सलाहकार श्याम अहलावत, एक्सिस बैंक के वाइस प्रेसीडेंट रजनीश चौधरी सहित अनेक विभागों के अधिकारी व विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे।
अभियान में सक्षम युवाओं का विशेष योगदान
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता केके यादव ने कहा कि विभाग ने अहम भूमिका अदा करते हुए प्रत्येक जिले में जल व सीवरेज मिशन का गठन करवाकर प्रदेश के सभी गांव में ग्राम जल एवं सीवरेज कमेटियों का गठन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन व सक्षम युवाओं के सहयोग से हाउस होल्ड सर्वे व गांव की मैपिंग का कार्य कराया जा रहा है।
छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत
राष्ट्रीय कौशल विकास कॉरपोरेशन के हरियाणा स्टेट हेड जयकांत सिंह ने प्रदेश में जल जीवन मिशन के लिए कौशल विकाश को प्राथमिकता पर लेने की बात कही और आरएमई स्टाफ के लिए 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं जल शक्ति मंत्रालय में निर्माण से संबंधित सीइओ आनंद कुमार ने जल जीवन मिशन के सभी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
उपायुक्त ने पेश की रिपोर्ट
इस अवसर पर उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने झज्जर जिले में जल जीवन मिशन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिले में सभी 250 गांव की ग्राम जल एवं सीवरेज कमेटी का गठन किया जा चुका है, वहीं आधे से अधिक के बैंक खाते खोले जा चुके हैं। जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन के स्टाफ व 263 सक्षम युवाओं की सहायता से हाउस होल्ड सर्वे कराया जा रहा है। 90 प्रतिशत से अधिक अचीवमेंट के साथ झज्जर प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल है।