फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   War on the young corona wary, 123 out of 166 infected people under 45

सावधान कोरोना कर रहा युवाओं पर वार, 166 संक्रमितों में से 123 लोग 45 से कम उम्र के

Fri, 23 Apr 2021 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
War on the young corona wary, 123 out of 166 infected people under 45
झज्जर। कोरोना संक्रमण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। वहीं पिछले सभी रिकार्ड भी तोड़ता जा रहा है। पिछले साल की अपेक्षा किसी माह में भी इतने अधिक मामले नहीं मिले थे। जितने इस बार अप्रैल के 22 दिन में मिल चके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस बार युवाओं में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण पाया जा रहा है। एक अप्रैल से अब तक जिले में 1967 कोरोना संक्रमण के मामले पाए गए हैं। लेकिन करीब 70 फीसदी कोरोना संक्रमण 18 से 40 साल के बीच में पाए जा रहे हैं। वहीं स्कूल बंद होने के वावजूद शिक्षक व विद्यार्थी भी काफी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को इस साल में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं। 21 विद्यार्थी व पांच शिक्षकों सहित 166 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 123 की उम्र 45 साल से कम है, जबकि 43 की उम्र 45 साल से ऊपर है।
विज्ञापन

सक्रिय केसों में से 96 अस्पतालों में कराए भर्ती
जिले में वीरवार की शाम तक कोरोना सक्रिय केसों की 892 पहुंचे गई है। इनमें से विभाग की तरफ से 96 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जबकि 796 लोगों को उनके घर पर ही इलाज दिया जा रहा है। फिलहाल जिले में संक्रमितों की संख्या 8014 पहुंच गई है। जबकि 7018 लोगों ने कोरोना की जंग जीती है। फिलहाल जिले में बड़ी तेजी से टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत 1,23,109 लोगों को कोरोना बचाव के टीके लगाए जा चुके हैं। वीरवार को भी 1581 लोगों को कोरोना बचाव के टीके लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सैंपलिंग व टीकाकरण एक साथ
स्वास्थ्य विभाग के की तरफ से गठित की गई टीमें अब कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग के साथ-साथ कोरोना के टीके भी लगा रही हैं। वहीं लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी कर रही हैं। फिलहाल तक जिले में 3,66,746 लोगों के सेंपल लिए गए हैं। इनमें से 3,53,630 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जबकि 4151 लोगों को सेंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कोरोना संक्रमण युवाओं में अधिक मिल रहा है। इससे लग रहा है कि युवा वर्ग सबसे ज्यादा बाहर भी निकल रहा है और लावपरवाही भी कही न कहीं हो रही है। इससे कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को टीकाकरण के लिए और अधिक तेजी से आगे आना चाहिए, इसके साथ ही नियमों का पालन करना भी जरूरी है।
- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed