फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Waiting for the talks till 3 o'clock, again the announcement of the Delhi journey, jhajjar news

तीन बजे तक हुआ वार्ता का इंतजार, फिर की दिल्ली कूच की घोषणा

Sat, 18 Mar 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sat, 18 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। राशलवाला चौक पर चल रहे जाटों के धरने में शुक्रवार को असमंजस की स्थिति बनी रही। लोग तीन बजे तक दिल्ली में होने वाली वार्ता का इंतजार करते रहे लेकिन फिर स्टेज संचालकों ने घोषणा करते हुए कहा कि समिति के साथ धोखा हुआ है। जाटों के पास अब दिल्ली कूच के अलावा कोई रास्ता नहीं हैै। इसके बाद धरनास्थल पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और दिल्ली कूच का आह्वान किया गया। वार्ता रद्द होते ही जाट नेताओं के सुर बदले-बदले नजर आए। मंच का संचालन कर रहे चिंटू छारा ने कहा कि दिल्ली की तैयारियों से कोई समझौता नहीं है, वे आज भी गांवों में दिल्ली कूच के लिए प्रचार करके आए हैं।
विज्ञापन


5 हजार ट्रैक्टर-ट्रालियों का दावा
संघर्ष समिति ने शुक्रवार को दावा किया गया कि जिले से 5 हजार ट्रैक्टर-ट्रालियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। दिल्ली की ओर जब वे 20 मार्च को बढ़ेंगे तो टीकरी बार्डर से झज्जर तक ट्रालियों की लाइन लग जाएगी। चिंटू छारा ने कहा कि जाट समाज पिछले 48 दिन से अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्वक ढंग से आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार आंदोलन को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही। इससे जाट समुदाय के लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन


डेढ़ करोड़ के पार हो चुका है चंदा
संघर्ष समिति के पास वर्तमान मेें डेढ़ करोड़ रुपये का चंदा जमा हो चुका है। इसमें से धरने के दौरान अब तक करीब 37 लाख रुपये का खर्च हो चुका है। समिति के अनुसार उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है, समाज पैसे के लिए आंदोलन को धीमा नहीं पड़ने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी तैयारियों हो चुुकी हैं पूरी
धरने के प्रभारी जितेंद्र धनखड़ ने बताया कि दिल्ली कूच के लिए सभी तैयारियों को पूर कर लिया गया है। 5 हजार तिरंगे और स्टीकर मंगवा लिए गए हैं, जो कि दिल्ली कूच के दौरान ट्रैक्टरों पर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्वक दिल्ली जाएंगे, अगर किसी ने रोकने की कोशिश की तो वहीं पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed