{"_id":"696bdc7e845af32e5e0bc707","slug":"vitamin-d-deficiency-can-cause-bone-pain-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-120397-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विटामिन डी की कमी से हड्डियों में दर्द की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विटामिन डी की कमी से हड्डियों में दर्द की शिकायत
विज्ञापन
-फोटो 64 : अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। ठंड में धूप कम मिलने और जीवनशैली में बदलाव के कारण लोगों में विटामिन-डी की कमी गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। अस्पताल में रोजाना 4-5 मरीज इस समस्याओं को लेकर आ रहे हैं। मरीजों में मांसपेशियों और हड्डी का दर्द बढ़ गया है।
नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुनाल ने बताया कि बच्चों में विटामिन-डी की कमी का असर हड्डियों के विकास पर पड़ रहा है। कई बच्चों में पैरों में दर्द, चलने में परेशानी और बार-बार थक जाने की शिकायत मिल रही है। वयस्क में यह समस्या जोड़ों के दर्द और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को बढ़ा रही है।
सर्दी बढ़ने से लोगों में विटामिन-डी की समस्या होने लगती है। कई मरीज लंबे समय तक दर्द निवारक दवाइयों का सहारा लेते रहते हैं लेकिन जांच कराने पर पता चलता है कि समस्या की जड़ विटामिन-डी की कमी है। समय पर जांच और इलाज न होने पर यह समस्या आगे चलकर गंभीर हड्डी रोगों का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सर्दियों में रोजाना 20 से 30 मिनट सुबह की धूप जरूर लें। इसके अलावा दूध, दही, पनीर, अंडा, मछली और फोर्टिसाइड खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें।