फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   viki got the goldmedle in kusti

विक्की पहलवान ने नेशनल कैडेट कुश्ती में जीता गोल्ड

Sun, 31 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर
ब्ययूराो/अमर उजाला / झज्जजर Updated Sun, 31 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
viki got the goldmedle in kusti

सत्ते अखाड़ा बिरधाना के पहलवान विक्की सिलाना ने नेशनल कैडेट कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर अखाड़े का नाम रोशन किया है। अखाड़े में पहुंचने पर विजेता पहलवान का अखाड़ा संचालक सतपाल पहलवान व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें फूल व नोटों की मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


कोच सतपाल पहलवान ने बताया कि विक्की पहलवान का पहले राउंड में दिल्ली के पहलवान से मुकाबला हुआ, जिसमें उन्होंने एकतरफा 8-0 से जीत हासिल की।

दूसरे राउंड में हरियाणा के पहलवान को 10-1 से हराया। तीसरे राउंड में महाराष्ट्र के पहलवान को 6-2 से पटकनी दी, चौथे राउंड में यूपी के पहलवान को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाईनल में उनका मुकाबला डब्ल्यूएफआई के पहलवान से हुआ और इस मुकाबले में उन्होंने 8-2 से जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन



ओलंपिक में पदक जीतने का है सपना

गांव सिलाना के रोहतास के होनहार पुत्र विक्की व उसके मां-बाप का सपना है कि वह ओलंपिक में पदक हासिल कर एक दिन देश का नाम रोशन करे। अपने व अपने मां-बाप के सपनों को पूरा करने के लिए विक्की बचपन से ही सत्ते अखाड़ा बिरधाना में अखाड़ा संचालक सतपाल पहलवान, कोच संजय बामडौला व समे पहलवान के मार्गदर्शन में कुश्ती के दांवपेंच सीखता आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे विक्की पहलवान ने नेशनल स्तर पर पायका खेलों में कांस्य पदक, तीन बार स्कूली गेम्स में राष्ट्रीय स्तर पर दो रजत व एक बार कांस्य पदक प्राप्त किया है।


विजेता को बैठाया सर आंखों पर
अखाड़े में पहुंचने पर स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विक्की सिलाना का अखाड़ा संचालक सतपाल पहलवान, कोच संजय बामडौला, कोच समे पहलवान, बिरधाना गांव के नव निर्वाचित सरपंच देवेंद्र नंबरदार उर्फ मिंडरी, जससू प्रधान दुजाना, महाबीर प्रधान महराना, कर्मबीर महराना, नरेंद्र कोच जौंधी, अशोक पहलवान बिरधाना, भोला दिल्ली, कृष्ण गढ़ी, जिले सिंह, धूप सिंह, बलदेव सिंह, लीलू पहलवान महराना, रोहतास सिलाना, रामबीर, पवन मटिंडू, राजेंद्र दहिया, विनोद मांडौठी का फूल व नोटों की मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed