{"_id":"644d74bd9a3d4846990ae60b","slug":"ups-25000-prize-crook-arrested-jhjhar-news-c-17-1-137816-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: यूपी का 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: यूपी का 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीआईए-वन बहादुरगढ़ की टीम ने उत्तर प्रदेश के 25 हजार के इनामी बदमाश को आसौदा थाना क्षेत्र से अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
बदमाश की पहचान दुल्हेड़ा, जिला झज्जर निवासी पवन पुत्र करतार के रूप में हुई है। पवन उत्तर प्रदेश के मेरठ का मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश है। वर्ष 2023 के जनवरी में थाना किठौर जिला मेरठ के एरिया में हुई लूटपाट व जानलेवा हमला करने के अलग-अलग मामलों में यह वांटेड था। यूपी पुलिस द्वारा आरोपी पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ. अर्पित जैन के नेतृत्व व डीएसपी अरविंद दहिया के मार्गदर्शन में सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने आरोपी को काबू किया है। डीएसपी अरविंद दहिया ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उपनिरीक्षक चांद राम के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गांव मांडोठी एरिया में गश्त पर तैनात थी। टीम ने सूचना पर एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो मौके पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पहचान पवन निवासी गांव दुल्हेड़ा के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर् किया गया। आरोपी ने पूछताछ में थाना किठौर, जिला मेरठ क्षेत्र में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर लूटपाट करने तथा जानलेवा हमला करने की अलग-अलग वारदातों का खुलासा किया। आरोपी के खिलाफ एक अन्य आपराधिक मामला दिल्ली में भी दर्ज है। निरीक्षक जयवीर सिंह के नेतृत्व में सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ की टीम ने उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
-- -- -- -- -- -- --