फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Upload photo on the admit card, leave the ring, chain, earrings at home.

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रवेश पत्र पर अपलोड फोटो लगाएं, अंगूठी, चेन, बालियां घर छोड़कर जाएं

Mon, 27 Nov 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 27 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Upload photo on the admit card, leave the ring, chain, earrings at home.
झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 (एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन दो और तीन दिसंबर को होगा। इसके लिए जिले मे 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान कई दस्तावेज परीक्षा केंद्र पर ले जाने होंगे।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से शनिवार 2 दिसंबर को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा का संचालन किया जाएगा। ये परीक्षा सायं कालीन सत्र में 3 से 5:30 बजे तक होगी। रविवार 3 दिसंबर को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रातः कालीन सत्र में 10 से 12:30 बजे तक एवं लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा सायं कालीन सत्र में 3 से 5:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। किसी दूसरे के स्थान पर पेपर देने पकड़े जाने पर केस दर्ज होगा। अभ्यर्थी के विरुद्ध प्रतिरूपण का मामला दर्ज करते हुए सख्त कार्रवाई होगी। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं हो रहे हैं, वे अपने कन्फर्मेशन पेज के साथ बोर्ड मुख्यालय, भिवानी में कार्यालय दिवस में प्रात: 9 से सांय 4:30 बजे तक व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य दस्तावेज
अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) का प्रिंट रंगीन फोटो के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को रंगीन प्रवेश पत्र के बिना, प्रवेश पत्र पर लगी फोटो के साथ छेड़खानी करने की अवस्था में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सभी अभ्यर्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें की उन्हें प्रवेश पत्र की केंद्र प्रति व कैंडिडेट प्रति का एक-एक रंगीन प्रिंट आउट तथा पंजीकरण के समय अपलोड की गई रंगीन फोटो लगाकर राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाकर लेकर आना अनिवार्य है। अभ्यर्थी द्वारा आवेदन के समय पंजीकृत किए गए फोटो पहचान पत्र को मूल रूप में परीक्षा केंद्र पर लेकर आना होगा। अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा हेतु केवल ब्लैक बॉल पॉइंट पेन का प्रयोग किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चीजों को ले जाने की अनुमति नही होगी
डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिन्दी व सिंदूर लगाने की ही छूट होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिन्ह ले जाने की अनुमति होगी। अन्य किसी प्रकार जैसे अंगूठी, चेन, बालियां, हार, लटकन, ब्रोच जैसे सभी गहने, किसी भी धातु की वस्तु, कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटुथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर, घड़ी, पर्स, लॉग टेबल, हेल्थ बैंड, प्लास्टिक पाउच, कोरा या मुद्रित कागज एवं लिखित चिट इत्यादि लेकर जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed