फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Up to 15 admissions will be done in ITI Bhaprada

आईटीआई भापड़ौदा में 15 तक होंगे दाखिले

Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Up to 15 admissions will be done in ITI Bhaprada
झज्जर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भापड़ौदा में रिक्त सीटों के प्रति संस्थान स्तर पर ऑन द स्पॉट एडमिशन 15 जनवरी तक किए जाएंगे। दाखिला 15 जनवरी तक प्रत्येक दिन किया जाएगा व यह दाखिला इन तिथियों तक प्राप्त नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य अनूप कुमार ने बताया कि इसके पश्चात किसी भी प्रार्थी को दाखिला नहीं दिया जाएगा। आईटीआई में सत्र 2021-22 में दाखिला लेने के लिए यह अंतिम अवसर है। इन दाखिले में कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। अगर किसी कैंडीडेट ने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो वह 13 जनवरी तक आवेदन कर सकता है। नए आवेदन के लिए पोर्टल खुला हुआ है। जो विद्यार्थी आईटीआई में दाखिला लेने से वंचित रह गए थे वह अब इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दाखिला से संबंधित दिशा-निर्देश के विवरण लिए पत्रिका, संस्थानों की सूची एवं दाखिले के लिए ट्रेड वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रार्थी जिस संस्थान में दाखिला लेने के इच्छुक है, उस संस्थान में सुबह 11.00 बजे तक मेरिट कार्ड जमा करवाएंगे। अपने सभी मूल प्रमाण की वेरिफिकेशन के पश्चात मौके पर दाखिला फीस ऑनलाइन व नकद फीस जमा करवाएंगे। प्रार्थी नया आवेदन करने एवं मेरिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विभागीय काउंसलिंग वेबसाइट आईटीआईहरियाणाएडमिशन.एनआईसी.इन पर कर सकते हैं। आवेदकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन सेवा नंबर 18001804424 पर प्रात 9:00 बजे से साय 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed