{"_id":"69598606fa59ce37cb0ce25b","slug":"under-the-pm-surya-ghar-free-electricity-scheme-a-subsidy-of-rs-110-lakh-will-be-provided-dc-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-130203-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना में मिलेगी 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना में मिलेगी 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी : डीसी
विज्ञापन
झज्जर। जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से आमजन को स्वच्छ व सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना क्रियांवित की जा रही है। योजना के अंतर्गत प्रदेश के एक लाख गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से 60 हजार रुपये और राज्य सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस प्रकार लाभार्थियों को कुल 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
ऊर्जा विभाग की तरफ से मार्च 2027 तक प्रदेश में 2 लाख 20 हजार रूफ टॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डिसी ने जिले के पात्र उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जानकारी के लिए संबंधित बिजली कार्यालय या अधिकृत पोर्टल से संपर्क करें।