फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Uncle dies in road accident, nephew injured

केएमपी पर हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Thu, 06 Jan 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Uncle dies in road accident, nephew injured
बादली। कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर हुई दुर्घटना में मोटर साइकिल चालक की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजन को सौंप दिया है। दुर्घटना में मृतक और घायल चाचा-भतीजा हैं।
विज्ञापन

पानीपत जिले के कावेरी गांव निवासी संदीप व उनका भतीजा आदित्य मंगलवार शाम को मोटर साइकिल से गुरुग्राम की ओर जा रहे थे। मोटर साइकिल को संदीप चला रहा था। वे बादली के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो एक सफारी गाड़ी की टक्कर लगी। सफारी गाड़ी की टक्कर लगने से मोटर साइकिल सवार संदीप व आदित्य दूर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सफारी चालक मौके से भाग गया। बाद में राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घायल आदित्य की शिकायत पर सफारी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक संदीप के शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है। सफारी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed