{"_id":"60f485858ebc3e6d805ed91b","slug":"uncle-attacked-axi-jhjhar-news-rtk618211712","type":"story","status":"publish","title_hn":"भतीजे ने चाचा को सिर में कुल्हाड़ी मारी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भतीजे ने चाचा को सिर में कुल्हाड़ी मारी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बेरी के गांव छुछकवास में भतीजे ने चाचा के सिर में कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जबकि भतीजी ने चाची के सिर पर पेचकस से हमला किया। इस हमले में दंपत्ती घायल हो गए। घायल चाचा ने छुछकवास पुलिस चौकी में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार गांव छुछकवास निवासी सुनील शुक्रवार की रात बैठक में पिता मीर सिंह को घर की बैठक में ही खाना देने गया। तभी उसकी भाभी, भतीजा व भतीजी उससे बोली कि बैठक में क्या करने आया है। जब तक सुनील कुछ कह पाता सुनील के भतीजे रमेश ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया जबकि भतीजी ने चाची पर पेचकस से सिर पर वार किया। जिसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बाद झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी मिल गई।
गांव छुछकवास में भतीजे ने चाचा के सिर में कुल्हाड़ी से वार करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। - जयवीर, पुलिस चौकी प्रभारी, छुछकवास।