फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two youths of sirsa arrested with illegal weapons

किसान आंदोलन: सिरसा के दो युवक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

Fri, 10 Sep 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two youths of sirsa arrested with illegal weapons
क्षेत्र में किसान आंदोलन के समर्थन में आए दो युवकों को अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ काबू किया गया है। उन्होंने सीआईए टू बहादुरगढ़ की अलग-अलग टीमों ने पकड़ा है।
विज्ञापन

सीआईए टू बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शाखा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू किया। पकड़े गए युवक के कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी की पूछताछ में पहचान अमनदीप निवासी नजदीक रानिया चुंगी सिरसा के तौर पर हुई। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में बताया कि सीआईए टू की एक टीम द्वारा एक युवक को संदेह के आधार पर पीडीएम फ्लाईओवर बहादुरगढ़ के नजदीक से काबू किया। तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान गुरुदत्त निवासी सेक्टर 19 सिरसा के तौर पर हुई। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-6 बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को बहादुरगढ़ अदालत में पेश किया गया। अदालत से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed