फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   two youths committed suicide by hanging at different places

अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 28 Aug 2021 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
two youths committed suicide by hanging at different places
बेरी। थाना बेरी के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव दुबलधन के खेतों में शुक्रवार शाम करीब 8 बजे नीम के पेड़ पर युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक की पहचान गांव दुबलधन निवासी अनिल पुत्र लखीराम के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के शव गृह में रखवा दिया गया। बेरी थाना प्रबंधक निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को दुबलधन के खेतों में युवक के शव की सूचना मिली थी। शनिवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर झज्जर के दिल्ली गेट क्षेत्र में भी एक युवक ने बीमारी के कारण काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशानी के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed