{"_id":"5f344fe78ebc3e3cf023ce5e","slug":"two-young-men-riding-a-scooty-robbed-gold-bracelets-from-a-woman-bahadurgarh-news-rtk568576571","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार दो युवकों ने महिला से लूटे सोने के कंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार दो युवकों ने महिला से लूटे सोने के कंगन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के नजफगढ़ रोड पर दोपहर के समय एक महिला से स्कूटी सवार दो बदमाश युवक सोने के कंगन छीनकर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बदमाश युवकों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।
बुधवार की दोपहर किला मोहल्ला में रहने वाली महिला स्वर्णा नजफगढ़ रोड पर स्थित सेंट्रल बैंक में पासबुक में इंट्री के लिए जा रही थी। जिस समय महिला बैंक के नजदीक पहुंची तो उसी दौरान पीछे से एक स्कूटी पर दो युवक सवार होकर आए और उसके हाथों से कंगन छीन लिए। उनकी कीमत हजारों रुपये बताई गई है। महिला के साथ हुई लूट की घटना से वह सकपका गई। वह कुछ समझ पाती, बदमाश युवक आंखों से ओझल हो चुके थे। घटना के बाद आसपास के दुकानदार और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। बताया गया है कि लुटेरे स्कूटी से बस स्टेंड की ओर भागे थे। घटना के बाद से महिला स्वर्णा घबराई हुई है। लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की गई। पुलिस लूट की जगह दुकानों और आसपास घरों में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है। अभी बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।
बढ़ती जा रही ऐसी घटनाएं
शहरवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जबकि पुलिस लुटेरों को पकड़ने के बजाय हाथों पर हाथ धरे बैठी है। केवल एफआईआर दर्ज करने तक ही पुलिस सीमित रह गई है। एक दिन पहले जहां सेक्टर-13 के नजदीक एक युवक से मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटने के साथ-साथ एचएसआईआईडीसी में कार्यरत ड्राफ्टमैन संजय के पैर में गोली मारकर गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया गया था।