फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   two mostwanted arreted after encounter

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार राज्यों के दो मोस्टवांटेड दबोचे

Thu, 29 Aug 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
two mostwanted arreted after encounter
झज्जर। गांव जसौर खेड़ी में केएमपी के पास पुलिस ने मुठभेड़ में चार राज्यों के दो मोस्टवांटेड बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान सनम डागर उर्फ सोनू पुत्र महेश कुमार निवासी गांव समसपुर खालसा (दिल्ली) और इब्राहिम उर्फ चीकू पुत्र अकबर अली निवासी गांव बवाना (दिल्ली) रूप में हुई है। पकड़े जाने से पहले दोनों बदमाशों ने पुलिस पर एक-एक फायर भी किया। बाइक सवार दोनों बदमाशों के पास से दो 315 बोर की पिस्तौल और सात कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों ने मर्डर, लूट और डकैती जैसी 21 संगीन वारदात का खुलासा किया है। मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में मामला दर्ज किया गया। दोनों को कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एसटीएफ को चकमा दे चुका सनम
बदमाश सनम डागर जून 2019 में थाना खरखोदा (सोनीपत) के एरिया में हुई एसटीएफ हरियाणा की टीम के साथ मुठभेड़ के दौरान चकमा देकर भाग गया था। पकड़े गए बदमाशों ने जो 21 वारदात कबूली हैं, उनमें झज्जर में चार, गुरुग्राम में एक, रोहतक में दो, सोनीपत में एक, उत्तर प्रदेश में एक, मध्यप्रदेश में एक और 11 वारदात दिल्ली में की हैं।
विज्ञापन

दिल्ली, एमपी और यूपी पुलिस ने रखा था इनाम
बदमाश सनम डागर को पकड़ने के लिए दिल्ली व मध्यप्रदेश पुलिस ने 50/50 हजार रुपये का इनाम और उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दूसरे बदमाश इब्राहिम उर्फ चीकू को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे आए दोनों पकड़ में
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि सीआईए टीम ने सूचना के आधार पर जसोरखेड़ी में नाका लगा दिया। इसी दौरान शक के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को काबू करने का प्रयास किया। पुलिस से घिरा देख बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम की तरफ फायर कर दिया। फायर से सीआईए प्रभारी बाल-बाल बचा। वहीं दूसरे बदमाश ने मोटरसाइकिल को मोड़कर भगाने की कोशिश की, लेकिन बाइक स्लिप होकर वहीं गिर गई। इसके बाद बाइक को वहीं छोड़कर भागते हुए बाइक चालक ने भी पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने भी अपने बचाव और आरोपियों को पकड़ने की नियत से हवाई फायर किया। इसके बाद पुलिस ने बचते-बचाते दोनों बदमाशों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed