फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two more agitating farmers killed at Tikari border

टीकरी बॉर्डर पर दो और आंदोलनकारी किसानों की मौत

Sat, 16 Jan 2021 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Two more agitating farmers killed at Tikari border
बहादुरगढ़। हरियाणा-दिल्ली सीमा पर तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर डटे किसानों के पड़ाव में दो और आंदोलनकारी किसान की मौत हो गई। अब तक किसान आंदोलन में 18 किसान मौत का शिकार हो चुके हैं। मृतकों में एक युवा किसान भी शामिल है। जिनमें 13 की मौत हार्ट अटैक या दूसरी बीमारी से, तीन की अलग-अलग दुर्घटनाओं में और एक की मौत अन्य कारण से हुई। जबकि एक आंदोलनकारी वकील ने सल्फास खाकर खुदकुशी कर ली थी।
विज्ञापन

टीकरी बार्डर पर किसान आंदोलन में शामिल होने वाले एक और किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, इकबाल सिंह 15 दिन पहले पंजाब के मुक्तसर जिले से टीकरी बार्डर पर आए थे। तभी से इसी बार्डर पर धरना-प्रदर्शन में शामिल थे। अचानक तबीयत बिगडने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रदर्शन में शामिल एक किसान नेता ने बताया कि इकबाल सिंह (45) टीकरी बार्डर पर डटे हुए थे। तबीयत बिगडने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया, लेकिन वे बच नहीं सके। वहीं बालौर चौक व नजफगढ़ फ्लाईओवर के बीच में कई दिनों से डटे संगरूर के जगीर सिंह (83) की मौत हार्ट अटैक होने के कारण हो गई। बताया गया है कि जगीर सिंह रात के समय खाना खाकर अपने साथियों के साथ सो गए थे। सुबह के समय जब नहीं उठे तो साथी किसानों ने देखा और उन्हें संभाला तो वे नहीं उठे। साथी किसान उन्हें नागरिक अस्पताल में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान नेताओं का कहना है कि इस बार्डर पर लगातार किसान अपनी जिंदगी से हाथ धो रहे हैं। अब तक इस बार्डर पर 18 किसानों की मौत हो चुकी है। अब तक इस आंदोलन में अकेले मुक्तसर जिले के तीन किसान मौत का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

टीकरी बार्डर-बहादुरगढ़ में जा चुकी 18 आंदोलनकारी किसानों की जान (इनमें एक की यहां से जाने के बाद हुई मौत)
1. 28 नवंबर को बहादुरगढ़ बाईपास पर पंजाब के जिला बरनाला के गांव धनवाला मंडी निवासी टै्रक्टर मैकेनिक जनकराज की जान गई। (कार में आग लगने से जले)
2. 29 नवंबर की रात पंजाब के जिला लुधियाना के गांव खटरा भगवानपुरा के किसान गज्जन सिंह की अचानक मौत। (हार्ट से हुई मौत)
3. 01 दिसंबर की रात पंजाब के मानसा जिला के बचुआना गांव निवासी गुजरंट सिंह की जान गई। (रात को हुआ अचानक पेट व छाती में दर्द)
4. 03 दिसंबर को तलवंडी जिला भटिंडा के निवासी लखबीर सिंह की जान गई। (हृदयाघात का अनुमान)
5. 08 दिसंबर पंजाब के जिला मोगा के निहाल सिंह वाला क्षेत्र के किसान मेवा सिंह की जान गई। (सड़क हादसे में मौत)
6. 10 दिसंबर को पंजाब के जिला संगरूर के कस्बा धुरी के निवासी किसान कृष्ण लाल की जान गई (हार्ट से हुई मौत)
7. 17 दिसंबर को पंजाब के जिला भटिंडा के गांव टुंगावाली के किसान जय सिंह की जान गई। (हार्ट से हुई मौत))
8. 06 दिसंबर को टीकरी बार्डर पर बीमार हुए हरियाणा के जींद के किसान देवेंद्र सिंह की पीजीआई रोहतक में मौत।
9. 26 दिसंबर को पंजाब के जिला गुरदासपुर के निवासी अमरीक सिंह का हार्ट अटैक से निधन।
10. 27 दिसंबर को पंजाब के जिला फाजिल्का की जलालाबाद बार एसोसिएशन के सदस्य वकील अमरजीत सिंह ने जहर खाकर की आत्महत्या
11. 30 दिसंबर को पंजाब के मानसा जिले के गांव बाघड़ा के रहने वाले जगशेर की सड़क हादसे में मौत
12. 31 दिसंबर को कैथल जिले के गांव भाणा के किसान राम कुमार की दिमाग की नस फटने से मौत हो गई।
13. 03 जनवरी 2020 को जींद जिले के गांव ईटल कलां के जगबीर की मौत। (हृदयाघात का अनुमान।)
14. 03 जनवरी को पंजाब के भटिंडा जिले के गांव चौके के युवक जशनप्रीत की मौत हो गई। (अचानक अस्वस्थ होने से)
15. 11 जनवरी को पंजाब के जिला मुक्तसर के गांव लूडेवाला निवासी जगदीश की मौत। (हृदयाघात से मौत)
16. 11 जनवरी को पंजाब के जिला मुक्तसर के गांव अबूल खुराना निवासी टीटू सिंह की मौत। (हृदयाघात का अनुमान)
17. 14 जनवरी को पंजाब के जिला मुक्तसर जिले के रहने वाले 45 वर्षीय इकबाल की मौत। (हृदयाघात का अनुमान)
18. 15 जनवरी को पंजाब के संगरूर जिले के 83 वर्षीय जगीर सिंह की मौत। (हृदयाघात का अनुमान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed