{"_id":"690d08e511673177b9045748","slug":"two-modern-toilets-built-at-a-cost-of-rs-18-lakh-dedicated-to-the-public-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118716-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 18 लाख से बने दो आधुनिक शौचालय जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 18 लाख से बने दो आधुनिक शौचालय जनता को समर्पित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहरवासियों और दुकानदारों के लिए राहत भरी खबर है। लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। नगर परिषद ने रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक और नाहरा-नाहरी रोड चौक पर 18 लाख रुपये से आधुनिक शौचालयों का निर्माण कराया है। जल्द ही इनकी देखरेख के लिए टेंडर लगाया जाएगा और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।
नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी और वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा ने वीरवार कोशौचालयों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इस मौके पर रेलवे रोड बाजार एसोसिएशन के प्रधान सुनील जैन समेत काफी दुकानदार मौजूद रहे।
रेलवे रोड बाजार एसोसिएशन प्रधान सुनील जैन, प्रवेश गुप्ता, विवेक संदूजा, हेमराज गोयल, सत्यप्रकाश शर्मा, पवन जैन, सुरेंद्र गुप्ता, सादूराम सिंघल, सुभाष गुप्ता ने कहा कि उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। बाजार में हर दिन सैकड़ों ग्राहक और व्यापारी आते हैं लेकिन शौचालय की कमी से काफी परेशानी होती थी। अब नगर परिषद की इस पहल से सभी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
दुकानदारों ने चेयरपर्सन सरोज राठी और वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि नगर परिषद का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ माहौल प्रदान करना है। रेलवे रोड और नाहरा-नाहरी रोड पर यह सार्वजनिक शौचालय न केवल स्वच्छता के स्तर को ऊंचा करेंगे बल्कि बाजार आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों को सुविधा प्रदान करेंगे।
नगर परिषद जल्द ही अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी ऐसी सुविधाएं विकसित करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बहादुरगढ़ को स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने की दिशा में नगर परिषद लगातार काम कर रही है। शहर में साफ-सफाई, नालों की सफाई और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही नगर परिषद की ओर से रेलवे रोड और नाहरा नाहरी रोड के चौकों का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगा दिए गए हैं।
वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा ने कहा कि नगर परिषद शहर की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने में जुटी है। लक्ष्य है कि बहादुरगढ़ के हर नागरिक को स्वच्छता, जल निकासी और सार्वजनिक सुविधा के क्षेत्र में किसी तरह की दिक्कत न हो। भविष्य में अन्य स्थानों पर भी जरूरत के अनुसार ऐसे शौचालय बनाए जाएंगे।
इस मौके पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, रमेश राठी, पार्षद सचिन दलाल, मनमोहित गुप्ता, अटल मंडल अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, पार्षद राजेश तंवर, जेई नीरज मौजूद रहे।