{"_id":"61c8c0ae6bcb904cc741e324","slug":"two-injured-in-accident-while-a-bud-and-trolla-collided-jhjhar-news-rtk633938138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस व ट्राले की टक्कर में एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस व ट्राले की टक्कर में एक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। नेशनल हाईवे पर बहादुरगढ़ व बादली रोड के बीच बाईपास पर एक बस व ट्रॉले की टक्कर हो गई। टक्कर में एक महिला सहित दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
टक्कर के बाद ट्रॅाला चालक ट्रॉले के केबिन में फंस गया था । जिसे करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और सामान्य अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने परिवहन विभाग की क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को एक तरफ करवाया और उसके बाद यातायात सुचारू हो पाया।
जानकारी के अनुसार झज्जर डिपो की रोडवेज की बस रोहतक से दिल्ली जा रही थी। जब रोडवेज बस के चालक बस को गुढ़ा बाईपास पुल से नीचे उतारने के बजाय बहादुरगढ़ रोड स्थित पुल पर ले गया। जब वह बस को पुल से नीचे उतार रहा था तो नीचे से आ रहे ट्रॉले के साथ बस की टक्कर हो गई। जिससे बस में बैठी महिला मुकेश पत्नी राजवीर निवासी ग्रहण घायल हो गई और हिसार निवासी ट्रॉला चालक सुरेश पुत्र भगवान सिंह ट्रॉले के केबिन में
विज्ञापन
फंस गया। झाड़ली प्लांट से सीमेंट भरकर वह फरीदाबाद जा रहा था। ट्रॉला चालक को कड़ी मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला गया और उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामान्य अस्पताल से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। जिस समय बस व ट्रॉले की टक्कर हुई उस समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस में सवार एक महिला को ही चोट आई है।
बस व ट्रॉले की टक्कर की सूचना मिली थी। घटना में एक महिला व ट्रॉला चालक घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है और दोनों वाहनों को मौके से हटवा कर यातायात सुचारू कर दिया गया है।
- कर्मवीर सिंह, थाना प्रभारी, शहर