{"_id":"65ecd5e91a1d041f36066a5e","slug":"two-friends-died-in-bike-truck-collision-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108587-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बाइक-ट्रक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बाइक-ट्रक की टक्कर में दो दोस्तों की मौत
Sun, 10 Mar 2024 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। खातीवास गांव के पास बाइक और ट्रक आमने-सामने टक्करा गए, इसमें दो दोस्तों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एमपी माजरा निवासी 30 वर्षीय मोहित और 24 वर्षीय पवन याकूबपुर के पास वेयरहाउस में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। शनिवार सुबह दोनों बाइक पर सवार होकर वेयरहाउस से अपने गांव एमपी माजरा जा रहे थे। जब दोनों सुबह लगभग 7 बजे के आसपास खातीवास गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक से बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, इसमें दोनों की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई। दोनों के शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
रात को करते थे काम, सुबह आते थे घर
परिजनों ने बताया कि मोहित और पवन लगभग डेढ़ साल से कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहे थे। वह पिछले कुछ दिनों से रात को काम करके सुबह घर आते थे। हर सप्ताह उनकी शिफ्ट बदलती रहती थी। अब उनकी रात की शिफ्ट लगी हुई थी। इसके चलते वह रात को 10 बजे से सुबह तक काम करते थे और उसके बाद वहां से बाइक पर घर आते थे। शनिवार को भी वह शिफ्ट पूरी करके वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार को उनकी सुबह की शिफ्ट होनी थी।
विज्ञापन
जवान मौत से गांव में मातम
दो जवान मौत होने से गांव में मातम का माहौल बन गया। जिसे भी हादसे की सूचना लगी, वह झज्जर के सरकारी अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा।परिजनों ने बताया कि मोहित और पवन परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। मृतक मोहित विवाहित था और उसका एक साल का बच्चा भी है। पवन अविवाहित था।
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
- संजय, एएसआई