फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two employees missing, 205 files found pending

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो कर्मचारी नदारद, 205 फाइलें लंबित मिलीं

Sat, 03 Aug 2024 04:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 03 Aug 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Two employees missing, 205 files found pending
बहादुरगढ़। सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार को बहादुरगढ़ स्थित श्रम विभाग के कार्यालय में छापा मारकर जांच की। दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले। अलग-अलग मामलों की 205 फाइलें लंबित मिलीं। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई। गैर हाजिर दोनों कर्मचारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के अधिकारी रामनिवास के नेतृत्व में एक टीम एसआई सहदेव आदि के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह 10 बजे श्रम विभाग के कार्यालय में पहुंची। करीब ढाई घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों की हाजिरी ली गई। फाइलों की भी जांच की गई। साथ ही श्रम विभाग में आने वाली शिकायतों व यहां की अदालत में आने वाले केसों के बारे में पूरी छानबीन की गई। हाजिरी रजिस्टर की जांच के बाद पाया कि बहादुरगढ़ कार्यालय में कुल 11 अधिकारी व कर्मचारी हैं। इनमें आठ हाजिर मिले और एक छुट्टी पर मिला। दो कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसकी रिपोर्ट बनाकर तुरंत उच्चाधिकारियों को भेजी गई। दोनों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। साथ ही कामगारों से संबंधित शिकायतों की भी जांच की गई। कामगारों के साथ-साथ उनके परिवार के कल्याण को लेकर चलाई गई विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की भी सीएम फ्लाइंग ने जानकारी ली। कामगारों के लिए औजारों की खरीद से संबंधित रिकार्ड की भी जांच की गई। जांच के दौरान पाया कि श्रमिकों से संबंधित 392 शिकायत आई थीं। 292 का समझौता हो गया। 52 शिकायतों में क्लेम केस का सुझाव दिया गया है। 47 शिकायतें अब तक लंबित हैं। कोर्ट में इनकी तारीख लग रही है। लेबर कोर्ट में वेतन अदायगी के 110 केस दर्ज हुए। 35 का निपटारा हो गया। 75 केस अब भी लंबित हैं। ग्रेच्युटी के 74 केस थे। 40 का निपटारा हो गया। 34 केस अब भी लंबित हैं। श्रमिक मुआवजा अधिनियम के तहत 76 केस थे। 27 का निपटारा हो गया। 49 अब लंबित मिले। सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed