फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two cars collided, one killed, two PGI refer.

दो कारों की टक्कर, एक की मौत, दो पीजीआई रेफर

Sun, 30 Aug 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided, one killed, two PGI refer.
झज्जर। शनिवार को दोपहर के बाद जहाजगढ़ गांव के पास कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों से मिली सूचना के अनुसार दादरी जिले के रावलधी गांव के दो बुजुर्ग और एक युवक कार में सवार होकर गुरुग्राम के एक अस्पताल से स्वास्थ्य जांच करवाकर अपने गांव रावलधी जा रहे थे। जब वह जहाजगढ़ के पास पहुंचे तो अचानक सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार में बैठे तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने हादसे के बाद बड़ी मशक्कत के साथ तीनों को कार से निकाला और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में भेजा गया। घायलों की पहचान हरेंद्र पुत्र भोलाराम, गुलाब सिंह पुत्र धन सिंह और अशोक पुत्र गुलाब सिंह के रूप में हुई। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान अशोक पुत्र गुलाब सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि गुलाब सिंह और हरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस ने हरेंद्र पुत्र भोलाराम के बयान पर अज्ञात कार चालक खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जिसका पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

झज्जर गांव के पास दो कारों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- जयकरण, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed