{"_id":"5f020b598ebc3e42d56e834d","slug":"two-brothers-shot-dead-jhjhar-news-rtk5626578137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिमनी गांवों के दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिमनी गांवों के दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या, दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
आनंद के शव को एक्सरे के लिए ले जाते परिजन।
- फोटो : Jhjhar
चिमनी गांव के दो भाई सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक को बेरी कलानौर रोड पर उसके ढाबे पर गोली मारी तो दूसरे भाई को थोड़ी देर बाद गांव में जाकर घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही बेरी पुलिस थाना प्रभारी व डीएसपी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक भाई का रोहतक पीजीआई में तो दूसरे भाई का सामान्य अस्पताल झज्जर में पोस्टमार्टम करवाया गया है। दोनों का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। फिलहाल तक परिवार के लोगों की तरफ से कोई भी रंजिश नहीं बताई जा रही है। जबकि मृतकों व आरोपी के बीच अच्छा तालमेल बताया जा रहा है। फिलहाल तक दोनों भाईयों की हत्या क्यों की गई इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार चिमनी गांव निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसके 3 पुत्र थे। जिनमें से उसके मंझलें पुत्र राजेश कुमार की बीमारी के चलते 22 मई को मौत हो गई थी। जबकि उसका बड़ा पुत्र आनंद बेरी कलानौर रोड पर ढाबा चलाता था। जबकि छोटा पुत्र कुलबीर किसी काम के लिए महेंद्रगढ़ जिले के जैनपुर गांव में गया हुआ था। रात को करीब 10:30 बजे वह वापस आया था और कुछ देर बाद ही गांव के ही विक्की और उसकी मौसी के लड़के ने उनको गोली मार दी। ओमप्रकाश का कहना है कि पहले दोनों युवक बुलेट बाइक पर सवार होकर बेरी ढाबे पर पहुंचे जहां पर उन्होंने आनंद को गोली मारी और उसके बाद वे गांव में पहुंचे जहां पर घर में घुसकर कुलबीर को गोली मार दी। आनंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलबीर को पीजीआईएमएस रोहतक ले जाया गया था जहां पर इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही बेरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि दोनों हत्यारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल तक घटना के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
- शेषराज, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, बेरी।