फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused who were running away after shooting the young man were arrested

युवक को गोली मारकर भाग रहे दो आरोपियों किया काबू

Sat, 17 Jul 2021 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused who were running away after shooting the young man were arrested
बहादुरगढ़। फरीदाबाद में वीरवार को विवाह समारोह शामिल होकर साथियों के साथ घर लौट रहे गांव नूना माजरा निवासी युवक को कुछ लोगों ने नयागांव बाईपास के पास गोली मार दी। गोली युवक के दाएं पैर में लगी है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने कई नूना माजरा के पास नाका लगाकर जांच कर रही थी। इसी बीच एक आई-20 कार दिखाई दी। आरोप है कि पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की गाड़ी में कार से टक्कर मारने के बाद आरोपियों की गाड़ी रुक गई। इस पर सीआईए की टीम ने दो आरोपियों को काबू कर लिया।
विज्ञापन

गोली से घायल नूना माजरा निवासी कुणाल ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह वीरवार को अपने दोस्त सागर और नवीन के साथ फरीदाबाद में शादी में गया था। जब वह देर रात लौट रहा था। इसी बीच नयागांव निवासी सुमित का फोन आ गया और गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद कहा कि वह उसके घर के बाहर खड़ा है। जब वह एचएल सिटी के नजदीक पहुंचे तो रास्ते में एक आई-20 कार खड़ी थी। उसमें सुमित व उसके दो साथी सवार थे। आरोप है कि उन्हें देखकर जब वह गाड़ी से उतरा तभी सुमित ने उसपर गोली चला दी। गोली दाएं पांव में लगी है। इसके बाद सुमित और उसके साथी मौके से भाग गए। इसके बाद उसके साथी उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। कुनाल का कहना है कि कुछ समय पहले उसकी सुमित के साथ कहासुनी हुई थी। उसी बात को वह दिल पर लिए बैठा था।
विज्ञापन

उधर, युवक को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सदर थाना और सीआईए की टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए गश्त करने लगीं। पुलिस ने नूना माजरा के निकट नाका लगा दिया। एचएल सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज गौतम कुमार ने बताया कि इसी बीच नाके पर एक आई-20 कार आती हुई दिखाई दी। उसे रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस देखकर कार सवार युवकों ने पुलिस पार्टी पर भी गोली दाग दी, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। इसके बाद युवकों ने भागने के चक्कर में पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे उनकी कार रुक गई, जिसपर पुलिस ने तुरंत ही उन्हें पकड़ लिया। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में युवकों की पहचान नयागांव के सुमित और महेंद्रगढ़ जिले की तहसील नांगल चौधरी के गांव शिमली निवासी विकास के तौर पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किया। उनकी कार के आगे नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, घायल युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed