फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Two accused arrested in murder case, sent to jail

Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्या के मामले में दो आरोपी काबू, जेल भेजे

Wed, 28 Feb 2024 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 28 Feb 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in murder case, sent to jail
बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति नगर निवासी एक युवक की हत्या करके शव को कृष्णा नगर कॉलोनी में फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि श्यामलाल निवासी शक्ति नगर ने शिकायत दी थी कि 22 फरवरी 2024 को लड़के का दोस्त चंदन निवासी बिहार हाल किरायेदार शक्ति नगर अपने साथ बुलाकर ले गया था। जो शक्तिनगर में बर्फ की फैक्ट्री में काम करता है। इसके बाद लड़का घर नहीं आया। इसी दौरान बेटे का शव कृष्ण नगर कॉलोनी में मिलने की सूचना मिली। शव बेटे आशीष का था।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या चंदन ने साथी राहुल के साथ मिलकर की है। पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। थाना में तैनात उप निरीक्षक सत्यनारायण की टीम ने दोनों को काबू किया। इनकी पहचान चंदन निवास बिहार और राहुल निवासी आदर्श नगर बहादुरगढ़ के रूप में हुई। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। इन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड सौंपा गया। आरोपियों से वारदात में प्रयोग किया गया पेचकश, स्कूटी बरामद की गई है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें पुन: न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed