फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   two accused arrested in aasauda woman murder case

आसौदा महिला हत्याकांड में दो गिरफ्तार, तीन दिन के रिमांड पर

Thu, 16 Jul 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
two accused arrested in aasauda woman murder case
two accused arrested in aasauda woman murder case - फोटो : Bahadurgarh
आसौदा गांव में महिला की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में दो सप्ताह बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को न्यायालय ने पुलिस को तीन दिन के रिमांड पर सौंपा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अभी मामले में अन्य आरोपी फरार हैं। आसौदा थाना प्रभारी फूल कंवार का कहना है कि जल्द ही बाकी बचे आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। महिला के पति राजकुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 3 जुलाई की शाम को आसौदा टोडराण गांव में अपने घर के बाहर बैठी महिला निर्मला (45) को काले रंग की गाड़ी में सवार होकर आए कुछ युवकों ने गोली मार दी थी। इसमें उसकी मौत हो गई थी। महिला को चार गोली मारी गई थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। आसौदा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रवीन उर्फ विशाल निवासी गांव फरमाणा माजरा जिला सोनीपत हाल निवासी स्वतंत्र नगर नरेला और प्रदीप निवासी मांडोठी शामिल हैं। प्रवीन को पुलिस ने केएमपी फ्लाई ओवर के नीचे से तो प्रदीप को थाना के एरिया से काबू किया है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को थाना में तैनात उप निरीक्षक रोहतास के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने घरेलू विवाद की रंजिश को लेकर महिला की हत्या करने की वारदात का खुलासा किया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। थाना प्रभारी ने दावा किया है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल थे, इसको लेकर खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed