फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Trouble increased due to sewer line jam

सीवर लाइन जाम होने से बढ़ी परेशानी

Tue, 01 Mar 2022 02:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Trouble increased due to sewer line jam
बहादुरगढ़। शहर के पुराने क्षेत्रों में सीवर व्यवस्था चरमरा गई है। वार्ड-24 की कबाड़ी मार्केट, कच्चा बाग, मांडोठी बाजार व बांबे वाली गली और पुराने झज्जर रोड क्षेत्रों में सीवर लाइन जाम होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की अमरुत योजना के तहत शहर में पाइपलाइन बिछाने का काम पुरानी कमेटी चौक पर कछुआ चाल से चल रहा है। इससे आसपास के इलाके में महीनेभर से सीवर लाइन सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। कबाड़ी मार्केट के दुकानदार अंकित चुघ, जयभगवान, रणबीर व राजेश आदि ने बताया कि सीवर ओवरफ्लो रहने से बाजार में गंदगी फैली रहती है। इससे दुर्गंध उठती है। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बदबू से ग्राहर दुकान पर आने से कतराते हैं। इससे दुकानदारी पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं किया गया। परेशान दुकानदारों व स्थानीय निवासियों ने पूर्व पार्षद गुरदेव गुरदेव राठी से संपर्क किया। अपनी समस्याओं से अवगत कराया। गुरदेव ने नगर परिषद के जेई दलबीर देशवाल को समस्या से अवगत करवाया। जेई ने कर्मचारी भेजकर जाम हो चुकी सीवर लाइन खुलवाई। क्षतिग्रस्त मैनहोल कवर भी खुलवाए। तब कबाड़ी मार्केट में आवागमन सही हो पाया। महाबीर ठेकेदार, आशीष राठी व राजकुमार नागपाल ने कहा कि यह समस्या हर आठ-दस दिन में हो जाती है। प्रशासन को इसका स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed