फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Trolla crushed one person, died on the spot

ट्रॉले ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत

Sun, 18 Apr 2021 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Trolla crushed one person, died on the spot
झज्जर। शहर के बाईपास पर शनिवार की शाम को एक ट्रॉला चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक व्यक्ति को कुचल दिया। वह शहर के बाईपास पर एक अधेड़ व्यक्ति रोडवेज की बस से उतरकर सड़क पार कर रहा था। उसी समय ट्रॉले ने व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। इससे व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने मामले की सूचना झज्जर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रॉले को जब्त करने के साथ चालक को काबू कर लिया है। मृतक की पहचान महावीर पुत्र महासिंह गांव दुबलधन के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के परिजनों के बयान पर ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
- नरसिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed