फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Trains and platform searched

जीआरपी ने ट्रेनों और स्टेशनों को खंगाला

Tue, 17 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Tue, 17 Nov 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Trains and platform searched
पेरिस में हुए आतंकी हमलों के बाद दिल्ली व उसके साथ सटे क्षेत्रों में भी सुरक्षा पहरा बढ़ाया गया है। सार्वजनिक स्थानों बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों व अन्य जगह पर पुलिसकर्मी हर तरह की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। दिल्ली के साथ लगते बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन


पुलिस की कई टीमें दिनरात ट्रेनों, यार्ड व पार्किंग स्थलों को खंगाल रही हैं तो संदिग्ध लोगों के सामान की जांच की जा रही है।
सोमवार को जीआरपी कर्मियों ने दिल्ली-रोहतक रेल ट्रैक से गुजरने वाली अनेक एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में जांच पड़ताल की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति या सामान पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पेरिस अटैक के बाद यहां पर भी सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ट्रेनों, प्लेटफार्माें पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदिग्ध लोगों की जहां सूची बनाई जा रही है, वही उनके पते व नाम के बारे में पूरी जानकारी भी जुटाई जा रही है। यही नहीं ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को चेन स्नेचिंग, जहरखुरानी सहित अन्य आपराधिक वारदातों से बचने के लिए भी सजग किया जा रहा है।

साथ में उनसे अपील की जा रही है कि यदि कोई व्यक्ति ट्रेन की बोगी में संदिग्ध नजर आता है तो उनकी हरकतों पर ध्यान रखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उन्हें काबू करके उनसे पूछताछ की जा सके।

जीआरपी थाना प्रबंधक सूबे सिंह का कहना है कि ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर पूरे इंतजाम किए गए हैं।

ट्रेनों, यार्ड, प्लेटफार्म व पार्किंग स्थल पर पुलिसकर्मी हर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेनों पर विशेष फोकस है। लावारिस चीजें न छूने को लेकर भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed