फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Training given to check water quality

जल की गुणवत्ता जांचने का दिया प्रशिक्षण

Sat, 05 Mar 2022 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Training given to check water quality
जल की गुणवत्ता जांचने का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

- बादली ब्लॉक के फील्ड कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। जल जीवन मिशन के अंतर्गत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन झज्जर द्वारा बादली ब्लॉक के फील्ड कर्मचारियों के लिए जल घर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंड के पंप ऑपरेटर, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन व फिटर को मोटर, पैनल बोर्ड, जल की गुणवत्ता जांचने सहित विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार श्याम अहलावत ने बताया कि जल जीवन मिशन की सफलता ग्रास रूट वर्कर पर निर्भर है। इसलिए ब्लॉक की सभी पंचायतों के पंप ऑपरेटर, प्लंबर, फिटर व इलेक्ट्रिशियन को विभाग के विशेषज्ञों व अनुभवी कर्मचारियों द्वारा तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। जन स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ट्यूबवेल ऑपरेटरों व अन्य तकनीकी स्टाफ को प्रशिक्षित करने के लिए विभाग की तरफ से कार्यशाला का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

शिविर में एसडीओ सुरेंद्र सरोहा ने कहा कि जल संरक्षण में ट्यूबवेल ऑपरेटर अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों से ग्रामीण क्षेत्र में जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तमाम फील्ड स्टाफ का प्रथम कर्तव्य है कि वे आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता सोमबीर ने कर्मचारियों को पानी आपूर्ति में स्टार्टर, कनेक्शन, फ्यूज व लीकेज ढूंढने जैसी गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में बीआरसी मीनू वत्स व सुनील सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
-फोटो 11 : कार्यक्रम में उपस्थित फील्ड स्टाफ को संबोधित करते एसडीओ सुरेंद्र सरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed