{"_id":"6c28e9f23465279270b7a64f7d3374c7","slug":"traffic-poolice-wounded-in-cm-kafila-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम काफिले ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, हाथ-पांव में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम काफिले ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, हाथ-पांव में फ्रैक्चर
झज्जर/ बहादुरगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम की क्रॉसिंग के लिए ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में पुलिस अधिकारियों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर सीएम मनोहर लाल खट्टर दिल्ली से रोहतक आ रहे थे।
विज्ञापन
सीएम काफिले की क्रासिंग के मद्देनजर बाईपास पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात थे। बालोर बाईपास पर एएसआई कर्मबीर और सिपाही संदीप बलहारा की ड्यूटी थी।
काफिले के आखिर में चल रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी अनियंत्रित हो गई, क्योंकि गाड़ी के आगे एक पशु आ गया था। गाड़ी को अपनी ओर आता देखकर सिपाही संदीप बचने के लिए भागा, लेकिन जब तक ड्राइवर ब्रेक लगाता, टायर संदीप के पांव पर चढ़ गया था।
विज्ञापन
उसे गंभीर चोट आई। आनन-फानन में ट्रैफिक पुलिस प्रभारी सुखबीर सिंह खुद संदीप को गाड़ी में लेकर शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में पहुंचे।
सूचना मिलते ही डीएसपी सुरेश, सिटी एसएचओ रणधीर सिंह दहिया, सदर एसएचओ बिजेंद्र सहित कई पुलिस कर्मी संदीप का हालचाल जानने पहुंचे।
थाना सदर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक योमेश कुमार व आरएसओ से जुड़े सुधीर भारद्वाज ने संदीप की मदद के लिए रक्तदान किया। डॉक्टरों के मुताबिक, संदीप के पांव और हाथ में फ्रैक्चर हुआ है जबकि सिर व कमर में भी चोटें आई हैं। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
परिजनों से मिले एसपी और विधायक
परिजन हो या पुलिसकर्मी, सभी संदीप की हालत पर चिंतित थे। देर शाम विधायक नरेश कौशिक और पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार भी हास्पिटल में पहुंचे।
विधायक और एसपी ने संदीप के परिवार से मिले और उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। संदीप के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इधर, फायर ब्रिगेड की गाड़ी को सदर थाना पुलिस में खड़ा कर लिया गया। पुलिस क ार्यवाही में जुटी है।