फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Tractor parade : Farmers departed to Delhi before time

टीकरी बॉर्डर पर हरियाणा के किसानों का जमावड़ा ज्यादा, पंजाब के किसानों ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था

Tue, 26 Jan 2021 11:56 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 26 Jan 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
Tractor parade : Farmers departed to Delhi before time
टीकरी बॉर्डर से दिल्ली कूच करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों की ऐतिहासिक ट्रैक्टर परेड बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर से सुबह 8:37 पर दिल्ली में प्रवेश कर गई। दिल्ली पुलिस ने भी बिना किसी विरोध के किसानों के कहने पर बैरिकेड खोल दिए। इस दौरान किसानों में जबरदस्त उत्साह दिखा। वहीं टीकरी बॉर्डर मेट्रो स्टेशन को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


इस परेड में किसानों के ट्रैक्टरों के अलावा गाड़ियों, बाइक के साथ-साथ लोग पैदल भी शामिल हुए। किसान एकता के नारों से दिल्ली की सड़कें गूंज उठी। इस दौरान पंजाब के किसानों ने बताया कि टीकरी बॉर्डर पर हरियाणा के किसानों की संख्या काफी ज्यादा है। हरियाणा के किसानों के आग्रह पर समय से पहले ट्रैक्टर परेड को रवाना किया गया। पंजाब के किसानों ने ट्रैक्टर परेड में ट्रैफिक व्यवस्था संभाली हुई है। 
विज्ञापन


चाय पीने में व्यस्त नजर आई दिल्ली पुलिस 
किसानों के काफिले और जोश के आगे दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था धरी की धरी रह गई। दिल्ली पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बल सड़क किनारे बनी चाय की दुकानों पर चाय पीते नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वालंटियर ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था  
 
परेड के दौरान वॉलिंटियर दोनों किनारों पर व्यवस्था संभालते नजर आए। पैदल चल रहे किसानों को ट्रैक्टर के आगे पीछे सावधानी से निकाला गया। 

गीतों पर थिरक रहे हैं किसान
किसानों के ट्रैक्टर मार्च की वजह से बहादुरगढ़ शहर में जाम लगा हुआ है। दिल्ली जाने के लिए पुराने रोहतक-दिल्ली रोड पर हजारों ट्रैक्टरों की लाइनें लगी हैं। किसान आंदोलन के लिए हरियाणवी गायक कलाकारों द्वारा बनाए गए गाने खूब बज रहे हैं। हरियाणवी गीतों पर युवा किसान डांस भी कर रहे हैं।  गायक अजय हुड्डा का गाना, मोदी जी थारी तोप कड़े हम दिल्ली आगे। सिस्टम आले सिस्टम त म्हारा फायदा ठागे, लगातार बज रहा है। देशभक्ति के गीत और हरियाणवी गीत ट्रैक्टर मार्च में बज रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed