फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Today, PM Samman Nidhi will be released in the accounts of 74,389 farmers of the district.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आज जिले के 74,389 किसानों के खाते में जारी होगी पीएम सम्मान निधि

Wed, 19 Nov 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 19 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Today, PM Samman Nidhi will be released in the accounts of 74,389 farmers of the district.
झज्जर। प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे पात्रों के लिए राहत की खबर है। बुधवार को प्रधानमंत्री किसानों के खातों में 21वीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये की राशि डालेंगे। जिले के 74,389 किसानों के खाते में 14.88 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी सिस्टम के जरिये डाली जाएगी।
विज्ञापन

जिलास्तरीय कार्यक्रम झज्जर के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव शिरकत करेंगी। यहां प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम के अलावा मुख्यातिथि किसानों को भी संबोधित करेंगी। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा बेरी व बादली में भी कार्यक्रमाें का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बादली में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ शिरकत करेंगे। इसी प्रकार से बहादुरगढ़ में विधायक राजेश जून कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर कृषि एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। कृषि उप निदेशक डॉ. जितेंद्र अहलावत ने बताया कि जिले के 74389 किसानों को 21वीं किस्त बुधवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed