फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Today, on National Highway toll will twinge of relief

आज से नेशनल हाईवे पर टोल की टीस मिलेगी राहत

Fri, 15 Aug 2014 12:07 AM IST
jhjhar
jhjhar Updated Fri, 15 Aug 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर टोल शुल्क में बड़ी राहत आज से शुरू हो जाएगी। टोल शुल्क में सरकार की ओर से दी जाने वाली राहत को लेकर उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की 2008 की टोल नीति के तहत उच्च टोल शुल्कों को कम करने के लिए संशोधित टोल नीति को राज्य सरकार की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई है। संशोधित टोल नीति आज से ही लागू हो गई है।

विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि संशोधित टोल नीति के फलस्वरूप लोगों को विभिन्न टोल प्लाजा के लिए छूट सुविधा दी जा रही है। एनएच-71 ए के टोल प्लाजा के आस पास की 20 किलोमीटर, 30 किलोमीटर एवं 35 किलोमीटर के दायरे के भीतर गांवों के निवासी इस नीति से लाभांवित होंगे। मासिक पास प्राप्त करने के इच्छुक लोगों को संबंधित उपमंडल मजिस्ट्रेट को आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीघल व गंगायचा टोल प्लाजा से 35 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले कार व जीप मालिकों के मामले में जारी किए जाने वाले मासिक पास के लिए 75 प्रतिशत खर्च सरकार वहन करेगी। इसके अतिरिक्त इन टोल प्लाजा के 30 किलोमीटर के दायरे में हलके वाहन(टाटा 407), बस व जेसीबी मशीन के मालिक के के मामले में मासिक पास जारी करने के लिए सरकार 50 प्रतिशत खर्च वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीघल टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर तक दायरे में आने वाले गांव:
गांव अच्छेज, आसंडा, बाघपुर, बाकरा, बरहाणा, बेरी, भंभेवा, भापडौदा, बिरधाना, बिसान, भदाना, भदानी, चमनपुरा, छारा, छोछी, छुड़ानी, चिमनी, धांधलान, धौड़, ढराणा, डीघल, दीमाणा, दुबलधन, दुजाना, गांगटान, गोछी, गुढ़ा, गिरावड़, जहाजगढ़, झज्जर, जौंधी, कारोर, खरमाण, खेड़ी आसरा, खेड़ी खातीवास, खेड़ी खुम्मार, लकड़िया, मोहम्मदपुर माजरा, मदाना कलां, खुर्द, मांगावास, मातन, महराणा, पलड़ा, रामपुरा, रोहद, सिवाना, शेरिया, सुर्खपुर, तलाव, तामसपुरा व वजीरपुर शामिल हैं।

20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों सहित गांव आसौदा, आजादनगर, बाबरा, बादली, बादली माजरा, बाघपुर, बहालगढ़, बराही, बाजीतपुर टप्पा हवेली, भिंडावास, बीड़ सुनारवाला, बिलोचपुरा, बोड़िया, बूपनिया, चढ़वाना, छुछकवास, डाबौदा खुर्द, डावला, देशलपुर, ढाणा, धनिया, दुल्हेड़ा, दुलीना, फैजाबाद, फतेहपुर, फोर्टपुरा, ग्वालिसन, गिजाडौद, गोधड़ी, गोयला कलां, हसनपुर, इस्लामगढ़, जहांगीरपुर, जाखौदा, जसौर खेड़ी, कबलाना, कैमलगढ़, कन्वाह, खाजपुर, खापड़वास, खरहर, खेड़का, खेड़ी जट्ट, खुंगाई, कलोई, कोयलपुर, लाडपुर, लोवा कलां, लोवा खुर्द, लुहारहेड़ी, मेहंदीपुर, मलिकपुर, मांडौठी, मारौत, मातनहेल, मुंदसा, मुनीमपुर, नवादा, नया गांव, निलौठी, नूना माजरा, प्रहलादपुर, रायपुर, रईया, रडखंडा, रेढूवास, सफीपुर, सैदपुर, सलौधा, सांखौल, सराय औरंगाबाद, शेखुपुर, शाहपुर मलिक, शाहजहांपुर, सिकंदरपुर, सिलानी, सिवाना, सौलधा, सुरहा, सुरहेती, तामसपुरा, टांडाहेड़ी व उखलचना गांव को शामिल किया गया है।

20 से 30 किलोमीटर दायरे के गांवों सहित गांव अकहेड़ी मदनपुर, अमादल शाहपुर, औरंगपुर, बाढ़सा, बालौर, बामडौला, भटेड़ा, बिरड़, बिरोहड़, चांदौल, चांदपुर, कुकड़ौला, दादनपुर, दादरी तोए, दरियापुर, ढाकला, देवरखाना, इस्माइलपुर, गुभाना, इस्सरहेड़ी, इस्सरहेड़ा, कालियावास, कानौंदा, कन्वाह, कासनी, खाचरौली, खैरपुर, खुड्डन, कोहंद्रावली, कुलासी, पटासनी, लडरावन, लडायन, लुक्सर, लगरपुर, माछरौली, माजरा, मंकावास, मुंडाखेड़ा, नौंगावा नवादा, निमली, नीलाहेड़ी, निमाणा, पेलपा, रूडियावास, समसपुर माजरा, सौंधी, सिवारी की ढाणी, सेहलंगा, सिद्दीपुर, सिलाना, सुर्खपुर विरान, ऊंटलौधा, याकूबपुर, जाहिदपुर व जरगदपुर गांवों को नीति का लाभ मिलेगा।


गांव धारौली, अंबोली, तूंबाहेड़ी, बाबेपुर, गिरधरपुर, छपार, अहरी, खेड़ा, असदपुर खेड़ा, कोका, कुलाना, पाटौदा, खेड़ी सुल्तानपुर, जैतपुर, न्यौला, लुहारी, खेड़ी ताल्लुका, पाटौदा व ढाणी खेड़ा गांव शामिल हैं।

20 किलोमीटर दायरे के गांवों सहित गांव झांसवा, जमालपुर, हूंमायुपुर, बिरड़, धनिरवास, साल्हावास, साल्हावास ढाणी, अंबोली, नीलाहेड़ी, मुंडाहेड़ा, अकहेड़ी मदनपुर, चांदौल, ढाकला, बिठला, भूरावास, लडायन, जटवाड़ा, सुबाना, भिकनपुर विरान, समसपुर माजरा, माजरा, सरौला, खुड्डन,इस्सरहेड़ा, सुरहेती, चांदपुर, हसनपुर, शाहजहांपुर, बिलोचपुरा, फतेहपुरी, कन्वाह, रेढू़वास, चढ़वाना, किरडौद, दादनपुर, रायपुर, सुलौधा, गिजाडौद, अमादलपुर, काहड़ी, भटेड़ा, पटासनी, खखाना, ऊंटलौधा, जाहिदपुर, औरंगपुर, कुतानी, नंगला, दादरी तोए, खालिकपुर, ढाणी सैनियान, छबीली, ढाणी घाटौली, याकूबपुर व कासनी गांव शामिल हैं।


20 से 30 किलोमीटर दायरे के गांवों सहित गांव बिरड़, खेड़ा थरू, बहु, खानपुर कलां, खुर्द, गोरिया, खोरड़ा, बिरहोड़, झाड़ली, मोहनबाड़ी, सासरौली, सुंदरहेटी, नौगांवा, मुंदसा, अमादल शाहपुर, बहालगढ़, बंबूलिया, कोयलपुर, खेतावास, बिलोचपुरा, खापड़वास, सूरजगढ़, आजादगढ़, बीड़ छुछकवास, भिंडावास, कडौदा, मारौत, खेड़ी होशदारपुर, रणखंडा, डावला, रईया, बाबरा, नया गांव, सिलानी, सिलाना, सिकंदरपुर, कोट, जहांगीरपुर, सुरहा, कलोई, दुलीना, मुनीमपुर, कुकडौला, बामडौला, शोजिपुरा, निमाणा, सौंधी, फतेहपुर, मुबारिकपुर, इस्माइलपुर, बीड़ दादरी, पेलपा, मुंडाखेड़ा, लाडपुर व बखतावरपुर गांव को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed