फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   today market will open

आज से गुलजार होंगी मार्केट, व्यापार मंडल का फैसला

Mon, 29 Feb 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
today market will open
पिछले 9 दिन से बंद चली आ रही शहर की मार्केट सोमवार को गुलजार होंगी। व्यापार मंडल से बैठक कर दुकानें खोलने का फैसला किया है। दुकानदारों को भी इससे अवगत करा दिया गया है। दुकानें खुलने के बाद शहर में हालात पटरी पर लाने में प्रशासन को मदद मिलेगी। लोगों को दिनचर्या के सामान को लेकर हो रही परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन



हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की झज्जर शहर इकाई की बैठक रविवार को पंजाबी धर्मशाला में जिला प्रधान सोहन सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित व्यापारियों और दुकानदारों में बंद पड़ी दुकानों को खोलने पर चर्चा की गई। बैठक में प्रधान ने दुकानदारों से अपील की कि वे सोमवार से अपनी दुकानें खोलें। शहरी प्रधान नरेंद्र खन्ना ने भी दुकान खोलने को कहा। इस पर सभी दुकानदारों में दुकानें खोलने को लेकर सहमति बनी।
विज्ञापन


 कहा गया कि दुकानदार शांति एवं भाईचारा बनाए रखें। बैठक में जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास अग्रवाल, पूर्व प्रधान बालमुकुंद भारद्वाज, टोमा गुर्जर, ओमप्रकाश बिरला, नरेंद्र चावला, बीआर काले, चौपटा बाजार प्रधान ताराचंद भूटानी, देवी सिंह, नागपाल एडवोकेट, रविंद्र कौशिक, बोबी शर्मा आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed