फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   today, election prosseding,

आज से नगर पालिका चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

Thu, 05 May 2016 12:00 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Thu, 05 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
today, election prosseding,
नगर पालिका झज्जर कार्यालय - फोटो : bureau
आज से पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 19 वार्डों वाली झज्जर पालिका के होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए विभागों के साथ मतदाताओं को रिझाने के लिए दिनरात एक दे रहे हैं। हालात यह हैं कि बैंकों, बिजली निगम, जल विभाग, पुलिस चौकी, थानों व एसपी कार्यालय की एकाउंट ब्रांच में नोड्यूज और पेपर पूरा करने को लेकर खासी चहल-कदमी दिखाई दे रही है। क्योंकि चुनाव लड़ने के लिए शैक्षणिक योग्यता के अलावा बैंकों, बिजली निगम, जल विभाग से एनओसी व पुलिस विभाग से चरित्र सत्यापन की शर्तें पूरी करनी पड़ती है। इसलिए दिनभर कागजी कार्यवाही पूरी करने में जुटे रहने के बावजूद रात को भावी पार्षद गली-मोहल्लों में मीटिंग करने और अपने परिचितों से सलाह-मशविरा करने व चुनावी रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं। आलम यह है कि सुबह व शाम पार्कों में जाकर भी उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। उधर पालिका चुनाव को लेकर पालिका प्रशासन भी सख्त हो गया है। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे पोस्टर, बैनरों को उतारे जा रहे है। पालिका प्रशासन ने नियमों का अवहेलना करने वालों पर कानूनी कार्यवाही किए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन


एक घर से अलग-अलग वार्डों में भी अजमा रहे हैं भाग्य
चुनाव में निवर्तमान पार्षदों के अलावा काफी संख्या में नए उम्मीदवार भी मैदान में उतरने की तैयारियां कर रहे है। आलम यह है कि एक घर से दो-दो व्यक्ति अलग-अलग वार्डों में भाग्य अजमा रहे है। महिलाओं के आरक्षित वार्ड में जहां अपनी पत्नी और मां को मैदान में उतारने की तैयारी की जा रही है, वहीं पुरुष वार्ड में स्वयं अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। जिसके चलते चुनावी घमासान काफी रोचक होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना करने की हिदायत सभी को दी गई है, अगर फिर भी कोई नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश वर्मा, पालिका सचिव, झज्जर।

झज्जर पालिका के निवर्तमान पार्षदों की सूची
वार्ड नंबर 1 से अनिल कुमार, वार्ड नंबर 2 जयसिंह, वार्ड नंबर 3 ईश्वर शर्मा, वार्ड नंबर 4 सुशील कुमार, वार्ड नंबर 5 पुष्पा देवी, वार्ड नंबर 6 उर्मिला देवी, वार्ड नंबर 7 दिनेश यादव, वार्ड नंबर 8 नाहर सिंह, वार्ड नंबर 9 उर्मिला , वार्ड नंबर 10 रेणू , वार्ड नंबर 11 मिनाक्षी देवी, वार्ड नंबर 12 मंजू देवी, वार्ड नंबर 13 वीरेंद्र , वार्ड नंबर 14 सविता देवी, वार्ड नंबर 15 संतराम गुर्जर , वार्ड नंबर 16 किशोर सैनी , वार्ड नंबर 17 टेक चंद गुर्जर , वार्ड नंबर 18 बबली, वार्ड नंबर 19 भूदेव निवर्तमान पार्षद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed