फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   to wash the sin of stealing donate parasol

चोरी के पाप धुलने को दान करते थे छत्र

Mon, 06 Jul 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Jul 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तेल पाइप लाइनों से तेल चोरी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। करीब डेढ़ साल में यह गिरोह कई पाइप लाइनों की खुदाई करके करीब 80 हजार लीटर तेल चोरी कर चुका है।

विज्ञापन


गिरोह के मुखिया सहित नौ लोगों को पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने आसौदा के पास तेल टैंकर को लूटने की साजिश करते दबोचा है। उनके कब्जे से हथियार, एक कार और दो बाइक बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


पुराना है धंधा
पुलिस के मुताबिक, एसओजी के निरीक्षक ललित कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ युवक नेशनल हाईवे पर आसौदा के पास तेल टैंकर लूटने की प्लान बना रहे हैं, जिस पर तुरंत घेराबंदी की और उन्हें एक कमरे से धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि यह पूरा गिरोह कई जिलाें से होकर जाने वाली तेल पाइप लाइनों से तेल चोरी की वारदातों को लगातार अंजाम देता आ रहा है। गिरोह का मुख्य सरगना बहादुरगढ़ के सांखोल का दिनेश है। वह फिलहाल दिल्ली के कमरुद्दीन नगर में रहता है।

दिनेश पर है 20 केस
गिरोह के अन्य आरोपियों में भिवानी जिले के चरखी निवासी रवि और संदीप, झज्जर के गांव बहराना के मंजीत, मनोज, सुभाष, अनिल व विक्रम, और बहादुरगढ़ की वत्स कॉलोनी के हरीश शामिल हैं।

डीएसपी के अनुसार दिनेश के पास से 32 बोर की और विक्रम से 315 बोर की अवैध पिस्तौल बरामद हुई हैं। दिनेश के खिलाफ कई थानों में लगभग 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इनमें लूट, डकैती, अवैध हथियार और लड़ाई-झगड़े के केस भी शामिल हैं। उन्होेंने बताया कि हजारों लीटर तेल इंडियन ऑयल की पाइप लाइन से चोरी किया गया।

धंधे से हुई कमाई से उतारा 15 लाख का कर्ज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस गिरोह ने अब तक लगभग 80 हजार लीटर तेल चोरी करके बेचा है। मुख्य आरोपी दिनेश ने बताया कि तेल चोरी के इस धंधे से हुई कमाई में से उसने अपना करीब 15 लाख का कर्ज भी उतारा है।

यही नहीं कई वाहन भी खरीदे, जिसमें दो कार, दो ट्रैक्टर, एक तेल टैंकर व एक बाइक भी शामिल हैं। गिरोह से पूछताछ में पता चला कि वे पाइप लाइन की गश्त करने वाली टीम को लेकर जानकारी जुटाते थे कि वे कब गश्त करते हैं और कब नहीं। मौका पाकर ही वे अपनी वारदात को अंजाम देते थे।

चोरी के धन से करते थे दान भी
तेल चोरी से कमाए गए रुपयों में से उसने गुड़गांव के शीतला माता मंदिर में करीब दो किलोग्राम चांदी का छत्र और एक चांदी का एक छत्र ज्वाला जी मंदिर में दान दिया है।


आठ वारदात कबूलीं
गिरोह के लोगों ने आठ जगहों पर तेल चोरी करने की वारदात कबूलीं हैं। इसमें लोहारेहड़ी, बुपनियां, भैंसरू कलां, भैंसरू खुर्द, बहराणा, समचाना और दो अन्य जगह शामिल हैं। यह गिरोह करीब डेढ़ साल से सक्रिय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed