फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   three woman in the grip of hypertension

फतेहपुर गांव में छत पर गई तीन महिलाएं आई हाईटेंशन तारों की चपेट में

Sat, 29 Aug 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
three woman in the grip of hypertension
गांव फतेहपुर में तीन महिलाएं हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गई। हाईटेंशन तारों की चपेट में आने की वजह से इनकी हालत बिगड़ गई। बिजली करंट की चपेट में आई इन महिलाओं में से एक की हालत काफी गंभीर बताई गई है। सभी को गुरुग्राम स्थिति एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गांव में यह हादसा एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में हुआ।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जिले के गांव फतेहपुर में एक ही परिवार की तीन महिलाओं को हाईटेंशन तारों की चपेट में आने का समाचार है। बताया जाता है कि इस गांव में एक परिवार की महिला अपने मकान की छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। छत पर हाईटेंशन तार गुजर रही थी। उसके साथ ही कुछ अन्य तारें भी छत के नजदीक से गुजर रही हैं। एक तार पर गीले कपड़े सुखाने के चक्कर में एक महिला को करंट लगा। जैसे ही उसने शोर मचाया तो उसे बचाने के चक्कर में परिवार की दो अन्य महिलाएं भी उसकी चपेट में आ गई। संयोग यह रहा कि उसी दौरान बिजली चली गई। इसी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बाद में इन तीनों महिलाओं को परिजन गुरूग्राम स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए लेकर चले गए। यहां एक महिला की हालत काफी चिंताजनक बताई जाती है। हादसे मेें जो महिलाएं करंट की चपेट में आकर झुलसी है उनमें मोनिका पत्नी हंसराज, रेखा पत्नी रामपाल, जोनिका पत्नी संसार शामिल है। मोनिका की हालत गंभीर बताई गई है जिसका इलाज गुरुग्राम में करवाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस दौरान तारों में हुए आपस में घर्षण की वजह से बिजली कट गई। गांव में दिन के समय घटित हुए घटनाक्रम के बाद हंसराज के मकान के आसपास लोगों की भीड़ लग गई। एहतियात के तौर पर गांव के लोगों ने भी घर की ओर आ रही बिजली की तार को बाहर की तरफ से काट दिया। वहीं थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिलाओं के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। परिजनों की ओर से फिलहाल बताया गया है कि उन्होंने तार हटवाने के लिए निगम कार्यालय में कई बार मांग की है।
विज्ञापन

एक दूसरे के बचाने में लगा करंट
हादसा तार पर भीगे हुए कपड़े डालने के दौरान हुआ। पहले एक महिला करंट की चपेट में आ गई। छत पर ही मौजूद जब दूसरी महिला ने दर्द से कराहने की आवाज सुनी तो वह भी मदद के लिए दौड़ीं। लेकिन मदद करना उसके लिए भी आफत बन गई। पहली महिला को बचाने के चक्कर में दूसरी भी करंट की चपेट में आ गई। एक ही मिनट में घटित हुए घटनाक्रम में परिवार की तीसरी महिला भी नीचे से दौड़ती हुई छत पर आ पहुंची और करंट की चपेट में आने से घायल हो गई। गनीमत यह रही कि अचानक बिजली कट गई। जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed