फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three thousand bags of wheat'seed arrived

गोदामों में पहुंचे गेहूं के बीज के 3 हजार बैग

Mon, 16 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Mon, 16 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three thousand bags of wheat'seed arrived

बात गेहूं के बीज की कमी को लेकर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ पर गई तो कृषि अधिकारी चौकन्ना हो गए। रविवार को अवकाश के बावजूद अधिकारी किसानों के लिए गेहूं के बीज का पर्याप्त भंडारण करने में लगे रहे। सायं तक सब्सिडी वाले बीज के 3 हजार बैग गोदाम में जमा किए गए।

विज्ञापन


अब सोमवार सुबह से इनकी बिक्री शुरू होगी। किसानों को बीज तभी मिलेगा, जब वे राशनकार्ड के साथ एक अन्य आईडी प्रूफ साथ लाएंगे। कृषि अधिकारियों का दावा है कि अब किसानों को बीज निर्बाध मिलेगा।
विज्ञापन


गेहूं की बिजाई का समय सिर पर है। कृषि विशेषज्ञ नवंबर के अंत तक गेहूं की बिजाई के काम को निपटाने पर जोर दे रहे हैं, दूसरी तरफ किसान गेहूं के बीज को लेकर परेशान हैं। सरकार की ओर से गेहूं का बीज 40 प्रतिशत सब्सिडी के साथ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान सस्ता बीज लेने के लिए सुबह ही सरकारी खरीद केंद्रों पर जुट जाते हैं। सायं तक उनकी लाइन नहीं टूटती। कई बार धक्का-मुक्की की नौबत तक आ चुकी है। प्रदेश के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के गृह जिले में जब ये हालात हैं तो प्रदेश के दूसरे जिलों में स्थिति इससे और बदतर होगी। बीज की कमी की बात जब कृषि मंत्री के कंधे पर आ गई तो अधिकारी रविवार को स्थिति को संभालने की तैयारी में लगे रहे।

चार ट्रक बीज पहुंचा
रविवार को अवकाश की वजह से सरकारी खरीद केंद्र पर गेहूं के बीज की बिक्री बंद रही, लेकिन कृषि अधिकारी छुट्टी का दिन होने के बावजूद आम दिनों की तरह काम-काज में लगे दिखे। रविवार को कृषि अधिकारियों ने किसानों के लिए गेहूं बीज के 3 हजार बैग का भंडारण किया।

सायं तक बीज के चार ट्रक यहां गोदामों में पहुंचे। अब सोमवार को किसानों को बीज बांटने का काम एहतियात के साथ शुरू होगा। एक किसान को बीज के अधिकतम चार बैग मिलेंगे। इसके लिए उनको राशनकार्ड और एक फोटोयुक्त कोई अन्य पहचान पत्र लेकर आना होगा।

कृषि अधिकारी आश्वस्त हैं कि गोदामों में बीज के 3 हजार बैग होने के कारण इनके वितरण में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आने वाली। साथ ही सोमवार को भी एक हजार बैग यहां पहुंचेंगे। कुछ दिनों में यहां 20 हजार बैग आने हैं।


रविवार को सरकारी खरीद केंद्र पर 3 हजार बीज के बैग पहुंचे हैं। सोमवार को किसानों को किसी प्रकार की बीज की कमी नहीं रहने वाली। बीज की आवक और बिक्री में समानता बनी रहेगी। जिले के लिए आगामी दिनों में गेहूं के बीज के 20 हजार बैग यहां आएंगे। -डा. ईश्वर सिंह जाखड़, एडीओ कृषि विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed