फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three children fled from their home

अपना घर से तीन बच्चे फरार

Sun, 29 Nov 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो
अमर उजाला झज्जर/ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three children fled from their home

नगर के सेक्टर-6 में स्थित बेसहारा बच्चों के निवास अपना घर से तीन बच्चे फरार हो गए। इनमें एक बच्चा स्कूल जाने के बाद वापस नहीं लौटा और बाकी दो बच्चे अपना घर से ही कहीं निकल गए।

विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार शाम तक किसी का कोई सुराग नहीं लगा।

अपना घर में रह रहा छठी कक्षा का हरेंद्र हर रोज की तरह वीरवार को भी राजकीय विद्यालय सांखोल में पढ़ने के लिए गया था।

जांच से पता चला है कि उसने सुबह के वक्त प्रार्थना से पहले ही अपने क्लास रूम में बैग रखा और चंपत हो गया। उसकी अध्यापिका ने अपना घर में फोन किया तब जानकारी मिली कि हरेंद्र फरार हो गया है।
विज्ञापन


यह बालक निकटवर्ती गांव आसौदा का मूल निवासी है। लापता होने वाले बाकी दो बालक मोहित और सुनील हैं। वे सेक्टर-6 के ही प्राथमिक स्कूल में पढ़ते हैं।

ये दोनों लावारिस हालत में पाए गए थे। तब से यहीं पर हैं। इनका भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अपना घर की इंचार्ज सरोज देवी ने बताया कि हरेंद्र तो पहली बार लापता हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि सुनील व मोहित इससे पहले भी भाग चुके हैं। पहले ये दस दिन तक गायब रहने के बाद पानीपत में मिले थे। दोनों शुक्रवार की सायं करीब चार बजे अपना घर से निकले और फिर गायब हो गए।

शाम तक दोनों की वापसी का इंतजार किया गया। फिर उनकी तलाश की गई। जब वे नहीं मिले तो इस बारे में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।

स्टाफ पर आरोप
उधर, अपना घर के कई बच्चों ने यहां के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुछ मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बच्चों ने कहा कि ये तीनों बच्चे हाउस मदर और काउंसलर के व्यवहार से तंग आकर भागे हैं।

ये दोनों बच्चों के साथ मारपीट करती हैं। बच्चों ने यह भी कहा है कि उन्हें भोजन में गिन-गिन कर थोड़ी रोटियां दी जाती हैं और पूरे अपना घर की सफाई भी उनसे ही कराई जाती है। गौरतलब है कि अपना घर में 30 बच्चे रहते हैं और 10 कर्मचारी काम करते हैं।

अधिकारी का कथन
बहादुरगढ़ के अपना घर से इन बच्चों के भागने के मामले में प्रबंधन की तरफ से कोई कोताही नहीं है। स्टाफ की कार्यशैली और व्यवहार भी ठीक है। अच्छा व पर्याप्त भोजन न देने और बच्चों से सफाई कराने के तमाम आरोप गलत हैं। दरअसल, कुछ कर्मचारियों पर आरोप बच्चों ने अपने मन से नहीं लगाए। कई कर्मचारी एक-दूसरे की टांग खिंचाई में लगे रहते हैं और ये सारे आरोप उन्हीं कर्मचारियों ने लगवाए हैं। तीनों बच्चे समझदार नहीं हैं, वे अपनी मर्जी से गए हैं।

अनार सिंह दहिया, डीसीडब्लूओ, झज्जर

ढूंढ़ रही है पुलिस
सेक्टर-6 पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अपना घर से तीन बच्चों के भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है। आसपास के सभी थाना व चौकियों में भी सूचना दी गई है। अभी कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली है।
वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, पुलिस चौकी, सेक्टर-6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed